फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   69.14 percent voting in the first phase of elections

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 69.14 फीसदी मतदान

Sat, 10 Oct 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
 69.14 percent voting in the first phase of elections
झांसी। बबीना व बड़ागांव ब्लॉक के 138 बीडीसी व छह जिला पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार को 351 बूथों पर रखीं मतपेटियों में कैद हो गया। पहले चरण में 69.14 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। इक्का- दुक्का स्थानों पर हुए छिटपुट विवाद को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश स्थानों पर पंचायत चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण तरीके से निपट गया।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को बड़ागांव ब्लॉक के दो जिला पंचायत व 56 क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं बबीना ब्लॉक के चार जिला पंचायत व 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए वोट डाले गए। वोट डालने के लिए सुबह से ही मतदाता केंद्र पर पहुंचने लगे थे।  सुबह नौ बजे तक बड़ागांव ब्लॉक में 73 मतदान केंद्रों पर बनाए गए143 बूथों पर  8.5 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं बबीना ब्लॉक में 99 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 208 बूथों पर 14 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


पूर्वाह्न 11 बजे तक बड़ागांव ब्लॉक में 26 प्रतिशत व बबीना ब्लॉक में 27 प्रतिशत मतदान हुआ। समय के साथ- साथ मतदान की गति भी बढ़ती गई। दोपहर 01 बजे तक बड़ागांव ब्लॉक में 40 प्रतिशत व बबीना ब्लॉक में 47 प्रतिशत मतदान हो गया था। अपराह्न 03 बजे तक बड़ागांव ब्लॉक में 57.25 प्रतिशत तथा बबीना ब्लॉक में 57.5 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान समाप्ति तक बड़ागांव ब्लॉक में 69.89 प्रतिशत तथा बबीना ब्लाक में 68.4 प्रतिशत मतदान हुआ।  दोनों ब्लॉकों में कुल 69.14 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर रही कड़ी चौकसी
बड़ागांव व बबीना ब्लॉक में 19 अतिसंवेदनशील प्लस बूथ बनाए गए थे। बड़ागांव ब्लॉक में लकारा, सिमरा, पालर, परसा, बिरगुवां व तिलैथा एवं बबीना ब्लॉक में रसीना, घिसौली, बड़ौरा व रक्सा में तीन-तीन, राजापुर, बजाना, बरुआपुर, बाछौनी, बमेर बूथों को इस श्रेणी में रखा गया था। सभी बूथों पर कड़ी निगरानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed