फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   45 buses went to election, passengers got stuck here

Jhansi News: चुनाव में गईं 45 बसें, यात्री यहां फंसे

Thu, 11 May 2023 12:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 11 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
45 buses went to election, passengers got stuck here
झांसी। रोडवेज की 45 बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हैं। ऐेसे में संचालन गड़बड़ाया हुआ है। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं। यात्रियों को बसों के इंतजार में घंटों बस स्टैंड पर रुकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सामान्य दिनों में परिवहन निगम की झांसी डिपो से 95 बसों का संचालन होता है, लेकिन चुनाव ड्यूटी में लगी होने से अभी महज 50 बसों का ही संचालन हो रहा है। इससे सभी रूटों पर आधी मात्रा में ही बसें संचालित की जा रही हैं। इससे दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 14 मई तक संचालन सामान्य हो जाएगा। वहीं, बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को मजबूरन डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। एआरएम घनिष्टयानंद के मुताबिक चुनाव ड्यूटी में बसें लगी हैं, ऐसे में जो बसें हैं उनसे अतिरिक्त फेरे लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुझे बरेली जाना था, लेकिन बस न होने से इंतजार में बैठे रहे - योगेश
गरौठा जाना था, लेकिन ग्रामीण मार्ग पर बस नहीं मिली। - सानू
गुरसराय के लिए एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे। - कपिल
दिल्ली जाना है, बस न होने से ट्रेन से जा रहे हैं। - बालकिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed