फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   41 kilometer kainal lokarpad prepaire PM

41 किमी लंबे अर्जुन कैनाल का लोकार्पण प्रधानमंत्री से कराने की तैयारी

Sun, 04 Jul 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
41 kilometer kainal lokarpad prepaire PM
झांसी। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार एक्शन मोड में आ गई है। सिंचाई से जुड़े तमाम लंबित प्रोजेक्ट को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। लहचूरा गांव स्थित लहचूरा बांध से निकली 41 किमी लंबी अर्जुन कैनाल का लोकार्पण प्रधानमंत्री से कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को लहूचरा बांध से निकली 41.60 किमी लंबी अर्जुन कैनाल का हवाई मार्ग से जायजा लेंगे। कुछ माह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां आकर इनके कार्यों का जायजा ले चुके। इस कैनाल के काम शुरू करने से न सिर्फ झांसी के समीपवर्ती गांव एवं महोबा को पीने का पानी मिलेगा बल्कि उनको सिंचाई की सहूलियत भी मिलेगी। इसी कैनाल की मदद से धसान नदी से अर्जुन डैम भी भरा जाएगा। बुंदेलखंड में सूखे की मार को देखते हुए इसे एक बड़े प्रोजेक्ट में शुमार किया जा रहा है। इस कैनाल के शुरू होने से धसान नदी का बाढ़ में बह जाने वाले अतिरिक्त पानी का भी इस्तेमाल हो सकेगा। अभी धसान नदी से सिर्फ पहाड़ी एवं लहचूरा बांध में कुल करीब 57 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी ही स्टोर हो पाता है। अब अर्जुन सहायक फीडर का काम पूूरा होने से पहली बार अर्जुन डैम को पूरा भरा जा सकेगा। सिंचाई विभाग के अभियंताओं का कहना है प्रधानमंत्री के जरिए इसका लोकार्पण कराने की तैयारी की जा रही है। इसी का जायजा लेने के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री भी यहां आ रहे हैं। उनकी संस्तुति के बाद आगे की रुपरेखा तय होगी। उनके साथ सूबे के जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह रहेंगे।
विज्ञापन

अर्जुन डैम में स्टोर होगा 70.13 एमसीएम पानी
अर्जुन फीडर का काम पूरा हो जाने के बाद इस वर्ष पहली बार अर्जुन डैम को पूरी क्षमता के साथ भरा जाएगा। अभियंताओं के मुताबिक यहां कुल करीब 70.13 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी स्टोर किया जा सकेगा। अभी तक यह प्राकृतिक संसाधनों से ही आंशिक तौर पर भरा जाता था लेकिन, अब धसान नदी से इसे भरा जाएगा। इसकी मदद से बामौर ब्लॉक और महोबा से सटे निकटवर्ती गांव समेत बड़े भू-भाग को पीने का पानी मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed