फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   25 villages out of JDA's jurisdiction

Jhansi News: जेडीए के अधिकार क्षेत्र से बाहर हुए 25 गांव

Thu, 07 Mar 2024 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
25 villages out of JDA's jurisdiction
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महानगर से सटे 25 गांव झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) के अधिकार क्षेत्र से बाहर हो गए हैं। यह गांव अब बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का हिस्सा बनने जा रहे हैं। दस साल पहले ही इन गांवों को जेडीए में शामिल किया गया था।

झांसी विकास प्राधिकरण की सीमा का विस्तार करते हुए साल 2014 में महानगर के आसपास के 62 गांवों को शामिल किया गया था। इन गांवों में अंबावाय, कलोथरा, सारमऊ, सिमरा, गेवरा, पुनावली कला, डोमागार, ढिकौली, कोटखेरा, डगरवाहा, किल्चवारा बुजुर्ग, किल्चवारा खुर्द, राजापुर, बमेर, बाजना, डोंगरी, गागौनी, मठखास, रमपुरा, गुढ़ा, चमरौआ, मुरारी, खजराहा खुर्द, खजराहा बुजुर्ग व बैदारा भी शामिल थे। लेकिन, अब इन 25 गांवों का झांसी विकास प्राधिकरण से नाता टूट गया है। इन गांवों की जमीन बीडा के लिए चिह्नित की गई है। अंबावाय, ढिकौली और सारमऊ की जमीनों के तो बैनामे भी किए जाने लगे हैं।
विज्ञापन

झांसी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि इन सभी पच्चीस गांवों पर बीडा का नियंत्रण रहेगा। जेडीए की अधिकार सीमा से यह बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed