फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ‘सत्संग से विवेक और संत से मिलता है आशीर्वाद’

‘सत्संग से विवेक और संत से मिलता है आशीर्वाद’

Sun, 09 Jun 2019 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:53 AM IST
विज्ञापन
‘सत्संग से विवेक और संत से मिलता है आशीर्वाद’
‘सत्संग से विवेक और संत से मिलता है आशीर्वाद’
विज्ञापन

झांसी। हनुमान जी संकट मोचक हैं। उनके स्मरण से कोटि- कोटि पीड़ाएं दूर हो जाती हैं। श्रीराम का नाम स्मरण व श्रवण करने से ही हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। सत्संग से विवेक और संत से आशीर्वाद मिलता है। यह प्रवचन शनिवार को श्री रामचरित मानस समिति के तत्वावधान में कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में चल रहे श्रीराम चरित मानस सम्मेलन में पंडित राकेश कुमार मानस व साध्वी योगेश्वरी ने दिए।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की माया के वशीभूत संपूर्ण देवता व असुर हैं। उनके नाम स्मरण से सब कार्य सिद्ध होते हैं। राम नाम की महिमा बहुत है। राम नाम ब्रह्मा, विष्णु व महेश हैं। राम नाम महामंत्र है, जिसे भगवान शंकर जपते हैं। साथ ही साध्वी गौरांगी भारद्वाज ने कहा कि गुरु कृपा ह्दय में आते ही ह्दय के निर्मल नेत्र खुल जाते हैं। साध्वी योगेश्वरी वृंदावन धाम ने कहा कि जीवन में संत और सत्संग मिल जाए तो जीवन संवर जाता है। सत्संग से विवेक और संत से आशीर्वाद प्राप्त होता है। संत आनंद और कल्याण प्रदान करते हैं। जगत में संत चलता फिरता तीर्थराज प्रयाग है। उनकी कृपया सर्वत्र बरसती है।
विज्ञापन

इससे पूर्व पूजन व आरती धर्माचार्य आचार्य हरिओम पाठक, पंडित दिलीप पांडे, ठाकुर उदय सिंह राजपूत, श्याम सुंदर अवस्थी, आरएस भदौरिया, बालकिशन सिंह, श्रवण तिवारी, अशोक अग्रवाल, चंद्रमोहन तिवारी, विश्वनाथ मिश्रा, सुनील साहू ने की। संचालन सियाराम शरण चतुर्वेदी व आभार खूबीराम मिश्रा ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री बटुक भैरव जयंती 12 को
झांसी। श्री महाकालेश्वर जी महाराज राजा बाबा सेवा समिति के तत्वावधान में श्री बटुक भैरव जयंती का आयोजन 12 जून को बाहर बड़ागांव गेट स्थित श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर पर होगा। कार्यक्रम का आयोजन शाम छह बजे से होगा। साथ ही 13 जून को निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर दोपहर 12 बजे से भगवान महाकालेश्वर का विग्रह जलभराव कर गर्मी से राहत दर्शन होंगे। यह जानकारी महामंत्री अजीत राय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed