फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ओएमआर सीट लेकर भागे दो अभ्यर्थी

पुलिस भर्ती परीक्षा: ओएमआर शीट लेकर भागे दो अभ्यर्थी, प्राचार्य की तहरीर पर एफआईआर दर्ज

Mon, 28 Jan 2019 04:22 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 28 Jan 2019 04:22 AM IST
विज्ञापन
ओएमआर सीट लेकर भागे दो अभ्यर्थी
प्रतीकात्मक तस्वीर
 रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान थाना प्रेमनगर स्थित श्रीराम डिग्री कॉलेज के कमरा नंबर पांच में परीक्षा दे रहे दो अभ्यर्थी ओएमआर शीट लेकर भाग निकले। कॉपी जमा होने के बाद इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने प्रधानाचार्य अनिल कुमार दुबे की तहरीर पर दोनों अभ्यर्थियों के खिलाफ रिपोट दर्ज कर ली है। पुलिस ने भागने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिले में पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान थाना प्रेमनगर स्थित श्रीराम डिग्री कॉलेज में भी अभ्यर्थी परीक्षा देने शामिल हुए। परीक्षा देकर अभ्यर्थी वापस चले गए। गिनती होने के बाद दो ओआरएम शीटें गायब निकलीं। पड़ताल के बाद पता चला कि कक्ष संख्या पांच में नरेश सिंह और अर्जुन सिंह ने परीक्षा दी थी, जो ओएमआर शीट लेकर भाग गए। प्रधानाचार्य अनिल कुमार दुबे की तहरीर पर थाना पुलिस ने नरेश व अर्जुन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी बताया है कि अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान तीन ओएमआर शीट मिलती है। एक केंद्र, दूसरी कार्यालय और तीसरी अभ्यर्थी के लिए मिलती है। परीक्षा होने के बाद अभ्यर्थी केंद्र व कार्यालय वाली ओएमआर शीट जमा करते हैं और स्वयं को मिलने वाली शीट लेकर चले जाते हैं। रविवार को नरेश और अर्जुन कार्यालय में जमा होने वाली ओएमआर शीट लेकर चले गए। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं होगी कॉपी की जांच
ओएमआर शीट लेकर भागने वाले अभ्यर्थी नरेश और अर्जुन की कॉपियों की जांच नहीं होगी। ऐसे में स्वत: फेल ही माने जाएंगे। ओएमआर शीट की गिनती होने के बाद गड़बड़ी सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
राहुल मिठास, एसपी देहात व नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed