{"_id":"67c0ddcac60ff7b5c6083344","slug":"14-thousand-devotees-returned-from-prayagraj-in-eight-trains-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-503281-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आठ ट्रेनों से प्रयागराज से लौटे 14 हजार श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आठ ट्रेनों से प्रयागराज से लौटे 14 हजार श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महाकुंभ की समाप्ति के बाद बृहस्पतिवार को आठ ट्रेनों से लगभग 14 हजार श्रद्धालु प्रयागराज से झांसी लौटे। श्रद्धालुओं के लौटने का क्रम सुबह से शाम तक बना रहा। इस दरम्यान स्टेशन पर खासी भीड़ नजर आई।
महाकुंभ की शुरुआत के साथ ही वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। शुरुआत में नियमित रूप से चार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया, लेकिन भीड़ के आगे रेलवे की यह व्यवस्था नाकाफी रही। इसके बाद रेल प्रशासन ने बड़ी संख्या में अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाईं। झांसी रेल मंडल के अलग-अलग स्टेशनों से 348 ट्रेनें प्रयागराज के लिए भेजी गईं।
विज्ञापन
महाकुंभ की समाप्ति के बाद बृहस्पतिवार को जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हुई। हालांकि, आने वाले श्रद्धालु काफी संख्या में रहे। सुबह आठ से रात दस बजे तक प्रयागराज से श्रद्धालुओं को लेकर आठ ट्रेनें यहां पहुंचीं, जिनसे 14 हजार यात्री झांसी रेलवे स्टेशन पर उतरे। इनमें ज्यादातर यात्री आसपास के जनपदों के रहे। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रयागराज से यात्रियों को लाने के लिए लगातार ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन