{"_id":"6aacfec70b48806f9c07485a","slug":"two-youths-on-motorcycle-died-after-hit-by-speeding-unidentified-vehicle-in-mau-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में दो दोस्तों की मौत: बाइक से एक को घर छोड़ने जा रहे था दूसरा दोस्त, बेकाबू अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में दो दोस्तों की मौत: बाइक से एक को घर छोड़ने जा रहे था दूसरा दोस्त, बेकाबू अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान
Fri, 18 Sep 2026 02:35 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:35 PM IST
सार
मऊ जिले में दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर स्थित सैनिक विद्यालय के पास फोरलेन सड़क पर गुरुवार की रात एक बेकाबू अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया गांव निवासी मृतक के भाई मुकेश राजभर द्वारा की गई तहरीर में बताया कि उसका भाई मोहन राजभर (30) अछार गांव निवासी दोस्त स्वागत राजभर (32) को बाइक से गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के मटेंहू गांव से अछार स्थित घर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन
अभी वह सैनिक स्कूल ताजोपुर के पास हाईवे पर पहुंचा ही था कि एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जगह-जगह सीसीटीवी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन