{"_id":"5e95f3d78ebc3e6fbc283466","slug":"strictness-increased-in-hot-spot-areas-results-better-for-six-days-jaunpur-news-vns520379760","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉट स्पॉट इलाकों में बढ़ी सख्ती, छह दिन लेने नतीजे बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉट स्पॉट इलाकों में बढ़ी सख्ती, छह दिन लेने नतीजे बेहतर
विज्ञापन
06- चहारसू चौराहे पर बिना मास्क लगाये बेवजह घूम रहे युवक को कानपकड़वाकर उठक बैठक करवाते होमगार्ड क?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लॉक डाउन बढ़ाने के एलान के बाद जिले में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सरकार के संकल्पों को पूरा करने और हॉट स्पॉट वाले इलाकों में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अफसर कसरत में जुट गए हैं। सभी हॉट स्पॉट इलाकों में सैनिटाइजेशन और स्वास्थ्य परीक्षण के कार्य में तेजी लाई गई है। पुलिस ने सख्ती भी बढ़ा दी है। प्रत्येक वार्ड में तैनात मजिस्ट्रेट कोरोना वारियर्स की टीम के साथ सक्रिय रहे। बतौर जोनल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर के तीन हॉट स्पॉट इलाकों में भ्रमण कर लोगों को किसी भी हाल में घरों से बाहर न निकलने का निर्देश दिया। लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को जरुरी सामानों की कमी नहीं होने दी जाएगी। हर घर सामान की आपूर्ति होगी।
प्रधानमंत्री ने मंगलवार की सुबह अपने संबोधन में लॉक डाउन 19 दिनों तक बढ़ाने के साथ ही हॉट स्पॉट वाले इलाकों पर विशेष फोकस रखने के निर्देश दिए। इन इलाकों में सख्ती बढ़ाते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कोई भी नया मामला न आए। इसके लिए साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाए। यह कारगर हुआ तो 20 अप्रैल के बाद इन इलाकों में छूट देने पर विचार किया जा सकता है। इस निर्देश के बाद शहर के लाल दरवाजा, फिरोसेपुर, बड़ी इलाके में पुलिस और प्रशासन की टीमें चौकस हो गईं। वार्ड के लिए गठित मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के कोरोना वारियर्स के साथ घर-घर जाकर लोगों को लॉक डाउन के दौरान किसी भी हाल में घर से बाहर न निकलने के लिए आगाह करते रहे। भोजन, राशन, दवा या अन्य किसी जरुरत पर उनके या कंट्रोल रूम के नंबरों पर सूचना देने को कहा। हॉट स्पॉट इलाकों से सटे गोमती नदी के उत्तरी क्षेत्र में भी सतर्कता बनी रही। बेवजह घूमने वालों को रोककर पुलिस ने उन्हें फटकार लगाई। कइयों को उठक-बैठक भी कराया। सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र ने बताया कि हॉट स्पॉट वाले इलाकों में दवा छिड़काव और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर पालिका की टीम के साथ संबंधित वार्ड के मजिस्ट्रेट को स्वयं घर-घर जाकर अपनी निगरानी में सफाई कराने को कहा गया है। ऐसे लोगों की भी पहचान कराई जा रही है, जिनमें सर्दी-खांसी के लक्षण हों।
18925 लोगों की घर-घर जाकर हुई जांच
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। बाहर से आए लोगों में कोरोना के लक्षण ढूंढने के लिए 1749 गांवों में दूसरे चरण की स्क्रीनिंग का काम पूरा कर लिया गया है। कुल 18925 लोगों की जांच में कोई भी कोरोना संदिग्ध नहीं मिला है। इनमें वह लोग शामिल थे, जो दूसरे देश या प्रांत से आए थे। बीडीओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी की निगरानी में गठित 66 टीमों ने गांव-गांव जाकर यह सर्वे पूरा किया है। उधर, चार हॉट स्पॉट वाले इलाकों में भी ज्यादातर परिवारों की जांच पूरी हो चुकी है। बदलापुर के देवरिया गांव में नौ टीमों ने 1236 घरों में 8238 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया है। लाल दरवाजा, बड़ी मस्जिद और फिरोसेपुर क्षेत्र में 29 टीम 3144 घरों के परीक्षण में लगाई गई है। यहां के 18430 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण पूरा कर लिया गया है। इसमें 10 में सर्दी जुकाम के लक्षण मिलने पर उनके सैंपल जांच को भेजे गए हैं।