फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   police encounter in jaunpur Three vicious crimanal arrested one injured due to bullet shot

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल, चोरी की दो बाइक बरामद

Wed, 04 Aug 2021 04:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 04 Aug 2021 04:07 PM IST
सार

चंदवक थाना प्रभारी शिव प्रसाद पांडेय व चौकी इंचार्ज पतरही त्रिवेणी सिंह मंगलवार रात हमराहियों के साथ गश्त पर थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश नरकटा की तरफ से और दो बदमाश बलरामपुर मोड़ की तरफ से चोरी की बाइक बेचने के लिए वाराणसी जाने वाले हैं। 

विज्ञापन
police encounter in jaunpur Three vicious crimanal arrested one injured due to bullet shot
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, एक घायल और दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के बलरामपुर गांव के पास मंगलवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश को वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चंदवक थाना प्रभारी शिव प्रसाद पांडेय व चौकी इंचार्ज पतरही त्रिवेणी सिंह मंगलवार रात हमराहियों के साथ गश्त पर थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश नरकटा की तरफ से और दो बदमाश बलरामपुर मोड़ की तरफ से चोरी की बाइक बेचने के लिए वाराणसी जाने वाले हैं।
विज्ञापन


इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बलरामपुर गांव के ट्यूबेल के पास  घेराबंदी की। नरकटा की ओर से आ रहे बदमाश को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी गोलीबारी में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस ने दूसरी तरफ से आ रहे दो अन्य बदमाशों को भी दबोच लिया। ।

विज्ञापन
विज्ञापन

police encounter in jaunpur Three vicious crimanal arrested one injured due to bullet shot
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़, एक घायल और दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मौके से पुलिस ने चोरी की दो बाइक, एक तमंचा, तीन खोखा बरामद किया। घायल बदमाश को पुलिस ने सीएचसी बीरीबारी (डोभी)  ले गई जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर कर दिया। पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम राज बहादुर भारती उर्फ सनी निवासी आदमपुरा अकबरपुर (थाना लाइन बाजार) बताया।

जबकि अन्य दोनों बदमाशों ने अपना नाम साहिल गौतम  निवासी समाधीपुर नयनसंड (थाना गौराबादशाहपुर) और आशीष कुमार निवासी रसड़ा (थाना चंदवक) बताया।  एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि घायल बदमाश को पुलिस की निगरानी में वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि अन्य दोनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। तीनों  बदमाशों को खिलाफ चंदवक और केराकत थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed