फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Picnic spot being built behind the royal fort

शाही किला के पीछे बन रहा पिकनिक स्पॉट

Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Picnic spot being built behind the royal fort
जौनपुर। विकास पथ पर अग्रसर शहर में एक के बाद एक कार्य हो रहे हैं। अब शाही किले के पीछे गंदगी से घिरे खाली पड़े जगह का उपयोग किया जा रहा है। यहां अब दिल्ली में जगह-जगह बने छोटे-छोटे पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए इंटरलाकिंग का कार्य कराया जा रहा है। साथ ही सड़क किनारे लोगों को बैठने के लिए चबूतरे का भी निर्माण कराया जा रहा है। जहां लोग सुबह-शाम बैठकर खुली सांस ले सकते हैं।
विज्ञापन

शहर में कायाकल्प के लिए एक के बाद एक निर्णय लिए जा रहे हैं। इसके लिए एक के बाद एक निर्माण कार्य भी कराए जा रहे हैं। इसके लिए सामाजिक संस्था, उद्यमियों, संस्थाओं और व्यापारियों की भी मदद ली जा रही है। गोमती नदी के बगल स्थित जनपद के ऐतिहासिक धरोहर शाही किला के पीछे सद्भावना-किला मार्ग पर खाली पड़े जगह को साफ करा दिया गया है। इसके साथ ही सड़क किनारे इस स्थल को दिल्ली में जगह-जगह बने छोटे-छोटे पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर यहां भी बनाने का निर्णय लिया जा रहा है। इसके लिए इस जमीन पर इंटरलाकिंग कराया जा रहा है। साथ ही यहां लोगों के बैठने के लिए चबूतरा भी तैयार कराया जा रहा है। इसके अलावा, ग्रेनाइट और शोभादार पौधे आदि लगाए जाएंगे। इस स्थल को सेल्फी प्वाइंट के भी रूप में बनाया जाएगा। यहां आसानी से लोग बैठ सकते हैं। इसके लिए रेलिंग भी लगाई जाएगी। वहीं, गोमती नदी के दोनों तरफ घाट विकास कार्य चल रहा है। सद्भावना पुल से हनुमान घाट होते से बजरंग घाट तक 650 मीटर के दायरे में लखनऊ के रीवर फ्रंट डेवलपमेंट की तर्ज पर कार्य हो रहा है। प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा था। इसके लिए शासन ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन-नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 8.05 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। वहीं, पर्यटन विभाग से शाही पुल के पास स्थित हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, काली माता मंदिर, दुर्गा मंदिर एवं शिव मंदिर का पर्यटन विकास किया जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। इसके तहत, नदी के तट पर डाट डेवलपमेंट कार्य तेजी से चल रहा है। इसके लिए पर्यटन विभाग से छह करोड़ 75 लाख 27 हजार तो शास्त्री से पुल के पास हनुमान मंदिर का एक करोड़ 16 लाख 20 हजार रुपये में कायाकल्प कराए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस पर काम चल रहा है। ऐसे में यहां घाट डेवलपमेंट कार्य पूरा होने से लोगों का आना-जाना शुरू हो जाएगा। नदी किनारे वाराणसी के अस्सी घाट की तरह नजारा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

शाही किला के पीछे खाली पड़ी जमीन पर इंटरलाकिंग और चबूतरा का निर्माण कराया जा रहा है। इस स्थान को पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां आराम से लोग बैठ सकते हैं। - हिमांशु नागपाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed