फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Five people injured tragic accident in jaunpur one died four critical condition chaos ensued

Jaunpur News: दर्दनाक हादसे में पांच लोग घायल, अस्पताल में एक की मौत, चार की हालत गंभीर; मचा कोहराम

Sat, 12 Oct 2024 10:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 10:33 PM IST
सार

Jaunpur News: दर्दनाक हादसे में पांच लोगों के घायल होने की सूचना पाकर मौके पर शाहगंज पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहीं पर एक की मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को लगते ही कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Five people injured tragic accident in jaunpur one died four critical condition chaos ensued
अस्पताल में परिजनों से घटना की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के मजडीहां स्थित किंग पैलेस समीप शनिवार की रात बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जौनपुर मुख्य मार्ग के मजडीहां स्थित किंग पैलेस समीप हुए हादसे में सबरहद उजरौटी पुरवा निवासी अरविंद कुमार (32) पुत्र प्यारे लाल, ममता पत्नी अरविंद कुमार व अरंद गांव निवासी नितीश कुमार (20) पुत्र शिव प्रसाद, मनीष कुमार उर्फ अंकुर (18) पुत्र चंद्रेश और शोले (20) पुत्र जगजीवन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान शोले को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। अन्य घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed