फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रेमी संग पकड़े जाने पर किशोरी ने खा लिया सिंदूर

प्रेमी संग पकड़े जाने पर किशोरी ने खा लिया सिंदूर

Wed, 01 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी संग पकड़े जाने पर किशोरी ने खा लिया सिंदूर

विज्ञापन
मछलीशहर। के एक गांव की किशोरी ने सोमवार को ननिहाल में आये दूसरी बिरादरी के युवक के साथ भागकर मंदिर में शादी कर ली। परिवार वालों को भनक लग गई। उन्होंने एक किलोमीटर दूर पीछा करके युवक और किशोरी को पकड़ लिया। परिजन किशोरी को लेकर घर चले आए और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। किशोरी ने घर पहुंचने के बाद सिंदूर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का यहां ननिहाल में आए युवक से प्रेम हो गया। दोनों ने सोमवार को घर से भागने के प्लान बनाया। घर से निकलने के बाद गांव के ही एक मंदिर में पहले दोनों ने शादी की। इसकी जानकारी किशोरी की मां को हो गई। परिवार के लोगों ने पीछा किया तो घर से करीब एक किलोमीटर आगे ही दोनों को पकड़ लिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को लेकर कोतवाली पहुंची। लड़की को परिजन लेकर घर चले गए। घर पहुंचने पर किशोरी ने सिंदूर खा लिया जिससे उसकी हालत खराब होने लगी तो परिजन उसे लेकर मछलीशहर सीएचसी पहुंचे। सोमवार को रात में इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। मामले में कोतवाल पर्व कुमार सिंह का कहना है कि लड़की पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गयी है, जिसके मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed