{"_id":"5a7b499c4f1c1b91268b8ea0","slug":"15180294268-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में भाई-बहन समेत तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में भाई-बहन समेत तीन घायल
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज/करंजाकला। अलग अलग स्थानों पर बुधवार को हुए सड़क हादसों में भाई बहन समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव के पास मारुती कार की चपेट में आने से सुल्तानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी अतुल कुमार (24) पुत्र मंसाराम व उसकी बहन दुर्गावती (20) गायल हो गई। दोनों बाइक से शाहगंज आए थे। घर लौटते समय ताखा पश्चिम के पास पहुंचे थे तभी कार की चपेट में आ गए। दोनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर तिराहे के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मिर्जापुर निवासी संतोष मौर्य (38) शाहगंज में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। वह शाहगंज से बाइक से जौनपुर शहर लौट रहा था। शाम को करीब छह बजे कुत्तूपुर तिराहे के पास पहुंचा था तभी सामने से आए किसी चार पहिया वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।