फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A massive surge of devotion at the Janmashtami Dola procession.

Jaunpur News: जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sun, 06 Sep 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
A massive surge of devotion at the Janmashtami Dola procession.
दुद्धी में जन्माष्टमी के डोला जुलूस में उमड़ा आस्था का सैलाब। संवाद
दुद्धी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद रविवार की शाम तहसील मुख्यालय पर निकले झांकियों के विसर्जन जुलूस में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दही-हांडी से सराबोर भक्तों का रेला सड़कों पर निकला तो दुद्धी में मथुरा-वृंदावन जैसा नजारा दिखाई दिया। श्रद्धालु हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और हरिबोल का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। संकट मोचन मंदिर के पास युवा शक्ति फाउंडेशन की ओर से बांधी गई तीन मटकियों को फोड़ने के लिए गोविंदाओं की टोलियों ने जमकर प्रयास किया। इसके बाद मां काली मंदिर में प्रतिष्ठापित प्रतिमा के साथ करीब 34 डोले खेल मैदान पर पहुंचे। जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल और रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रहरि की अगुवाई में जुलूस मुख्य बाजार के विभिन्न मार्गों से होते हुए बीड़ी पत्ता गोदाम तक गया। वापसी के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों को अपने घरों के पास रोककर पूजा-अर्चना की। टाउन क्लब मैदान में विहिप और बजरंग दल की ओर से दही हांडी प्रतियोगिता भी हुई। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने संभाली। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। चेयरमैन कमलेश मोहन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed