{"_id":"5fd10a458ebc3e3db6082086","slug":"young-man-beaten-to-death-on-suspicion-of-theft-orai-news-knp5989652136","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के शक में युवक को पीटकर मरणासन्न किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के शक में युवक को पीटकर मरणासन्न किया
विज्ञापन
कालपी में अस्पताल में घायल पड़ा रफीक
- फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। चोरी के शक में युवक को घर में घुसकर बेरहमी से पीटने का आरोप पुलिस पर लगा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस मंगलवार की देर रात घर में जबरन घुसी और बेटे की बेरहमी से पिटाई की। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मोहल्ले वालों के विरोध करने पर पुलिसकर्मी बेटे को मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग निकले। फिलहाल युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मामले की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार की रात नगर के नई बस्ती राम चबूतरा मोहल्ले में कपड़ा व्यापारी रजा मोहम्मद के घर से करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई थी। इसी मामले में मंगलवार की रात लगभग 10 बजे कोतवाली पुलिस उसी मोहल्ले में रहने वाले बिजली मिस्त्री रफीक पुत्र शरीफ के घर पहुंची। रफीक की मां शबीना ने बताया कि जैसे ही दरवाजा खोला तो पुलिस घर के अंदर जबरन घुस आई व महिलाओं को धकियाते हुए घर मे सो रहे रफीक को उठाकर पीटने लगी। बेटे की पिटाई करते हुए पुलिस कर्मी बार-बार यही कह रहे थे कि चोरी का आरोप स्वीकार कर लो, तो बच जाओगे। रफीक बार-बार इंकार करता रहा, इस पर पुलिस वालों ने उसे पीट-पीट कर मरणासन्न कर दिया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग भी आ गए और जब लोगों ने पिटाई का विरोध किया तो पुलिस कर्मी वहां से भाग निकले। इसके बाद घायल रफीक को परिजन सीएचसी लाए तो हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे उरई रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरी ओर बुधवार को पूरे दिन कालपी पुलिस पूरे मामले में चुप्पी ही साधे रही। पुलिस वाले किस आधार पर रफीक के घर गए थे, कोई कुछ भी नहीं बता रहा था। एएसपी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रफीक का कोई आपराधिक इतिहास है कि नहीं, कौन पुलिसकर्मी उसके घर किस आधार पर गए थे, इन सब बातों की जांच कराई जा रही है। वहीं घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त है। इलाकाई लोगों का कहना है कि रफीक के घर घुसने वाले पुलिस कर्मियों में एक दरोगा और तीन चार सिपाही थे।
देर शाम कोतवाल ने सोशल मीडिया पर दी सफाई
चोरी के शक में युवक की पिटाई का मामला जब बुधवार पूरे दिन सुर्खियों में रहा तो देर शाम कोतवाल शिव गोपाल ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर बताया कि जिन रजा के घर में सोमवार की रात चोरी हुई थी, उन लोगों ने रफीक और उसके घरवालों पर शक जताया था। रजा का कहना है कि देर शाम रफीक और उसके घर वाले उन्हें उलहाना देते हुए लड़ाई झगड़े पर आमादा थे, जिसकी सूचना रजा की ओर से पुलिस को दी गई। इस पर ही पुलिस मौके पर पहुंची थी, पुलिस कर्मियों ने किसी के साथ कोई मारपीट भी नहीं की है। रजा की ओर से रफीक के खिलाफ मारपीट और धमकाने का मामला जरुर दर्ज किया गया है।