फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Women help desk will be benefited in Jalaun, women will not wander

जालौन में महिला हेल्प डेस्क का मिलेगा लाभ, नहीं भटकेगी महिलाएं

Fri, 23 Oct 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Women help desk will be benefited in Jalaun, women will not wander
सिरसाकलार में हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी। - फोटो : ORAI
उरई। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य के सभी थानों में शुक्रवार को मिशन शक्ति का वर्चुअल उद्घाटन के साथ ही थानों में भी इस मिशन की शुरुआत की गई। जिले भर की कोतवाली और थानों में मिशन शक्ति को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। एट, आटा, सिरसाकलार समेत सभी थानों में में हेल्प डेस्क की स्थापना पर पुलिस कर्मी की तैनाती की गई। कैलिया थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

भयमुक्त समाज की स्थापना के लिए काम करें प्रशासन
कोंच। कोंच में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा, एसडीएम अशोक कुमार, भाजपा अध्यक्ष सुनील लोहिया ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्षा ने कहा कि महिलाओं को उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने और मजबूती के साथ उसका प्रतिकार करने की क्षमता अपने में पैदा करनी होगी। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, भाजपा अध्यक्ष सुनील लोहिया, प्रेमा मिश्रा, प्रवक्ता रेखा शर्मा, कृष्णा झा, नंदिनी कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा आदि ने कहा कि अपनी बेटियों में अच्छे संस्कार डालें और उन्हें अच्छे से पढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाएं। निरीक्षक इमरान खान ने आश्वस्त किया कि थाने आने वाली महिलाओं की समस्याओं के लिए महिला डेस्क पर महिला कांस्टेबिल ही तैनात की गई हैं। नदीगांव थाने में भी महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ हुआ, एसएचओ रूपकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क की प्रभारी बबिता यादव को बनाया गया है, एंटी रोमियो की टीम में एसआई जितेंद्र सिंह, अन्नू शर्मा, ओमप्रकाश पाल को शामिल किया गया है। इस दौरान प्रदीप त्रिपाठी, लेखराज जाट, शिवम शर्मा, लाल साहब शुक्ल, जितेंद्र सिंह, विनायक शुक्ल, मंजू, कांति, लक्ष्मी, रंजीत यादव, नंदलाल, डॉ. शुभम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिलाओं की शिकायत महिला कर्मी की सुनेंगी
जालौन। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ से निश्चित ही महिलाओं को लाभ मिलेगा। यह बात कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क के शुभारंभ के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधों को लेकर यूपी सरकार के तेवर अलग ही नजर आ रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व 180 दिन के विशेष महिला शक्ति अभियान के बाद थानों में महिला हेल्प डेस्क का भी शुक्रवार से शुभारंभ कर दिया गया है। इस डेस्क की खासियत ये है कि यहां महिला फरियादियों की बात सुनने के लिए पुरुष अधिकारी नहीं बल्कि महिला अधिकारी मौजूद होंगी। जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी ने कहा कि इससे पहले थाने में महिला हेल्प डेस्क नहीं होता था। अब महिला हेल्प डेस्क के जरिए पीड़ित महिला नि:संकोच थाने जाकर महिला पुलिस कर्मियों को अपनी शिकायत के संबंध में बात सकती हैं। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि महिलाओं को शिकायत के बाद पर्ची दी जाएगी जिसमें शिकायतकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर, जांचकर्ता अधिकारी व थानेदार का नाम व मोबाइल नंबर अंकित होगा। महिलाओं की शिकायतों का निवारण भी तत्काल ही होगा ताकि वह अपने आपको असहाय या असुरक्षित महसूस न करें। इस दौरान सीओ विजय आनंद, प्रियंका द्विवेदी, निशा माहेश्वरी, सोनू सिकरवार, एसडीएम गुलाब सिंह, तहसीलदार बलराम गुप्ता, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र आदि रहे।
जल्द न्याय मिले, यह कोशिश होनी चाहिए
-भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष निशा माहेश्वरी का कहना है कि अक्सर देखा गया है पीड़ित महिलाएं थाने और पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा कर थक जातीं हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती थी। लेकिन अब महिलाओं को भरोसा होगा कि अब वह सुरक्षित हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से वास्तविक पीड़ित को त्वरित न्याय मिले यह कोशिश होनी चाहिए।
समय के साथ पता लगेगा महत्व
-बैठगंज निवासी गरिमा अग्रवाल कहती हैं कि मिशन शक्ति के तहत बनाई गई महिला हेल्प डेस्क को लेकर महिलाएं काफी खुश हैं। उन्होंने आशंका व्यक्त की है महिला हेल्प डेस्क की उपयोगिता का महत्व तो वक्त के साथ ही पता चलेगा। हेल्प डेस्क का क्रियान्वयन करने वाले पुलिस अधिकारियों का इसको लेकर क्या रवैया रहेगा इसको देखना दिलचस्प होगा।

रैली निकाल कर किया जागरूक
माधौगढ़। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर कोतवाली परिसर पर एसडीएम सालिकराम की अध्यक्षता व सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में छात्राओं को जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल एलईडी के माध्यम से जानकारी दी गई। कोतवाल बीएल यादव ने हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। इसके बाद जागरूकता रैली निकाली गई। जो कोतवाली से शुरू होकर गांधी चबूतरा पर समाप्त हुई। बुंदेलखंड इंटर कालेज के प्रवक्ता शक्ति पांडेय, डा.ॅ संजीव पाल,राजकिशोर गुप्ता, अरविंद राठौर, राजकुमार भदौरिया, प्रधानाचार्य रामवीर, अजय करन आदि रहे। उधर रामपुरा में चेयरमैन शैलेंद्र सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा की मौजूदगी में थाना परिसर में छात्राओं को जागरूक किया गया। इसमें विजय द्विवेदी, मिथलेश, हीरा सिंह, नरेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed