फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Villagers of Panayara and Kathy also demonstrated, jammed

पनयारा और कैथी के ग्रामीणों ने भी किया प्रदर्शन, जाम

Sun, 15 Dec 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Panayara and Kathy also demonstrated, jammed
प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते एडीएम व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष - फोटो : ORAI
कोंच। बारिश और ओलों से प्रभावित किसानों ने पहले कैथी-मनोरी फिर पनयारा-सिमिरिया पर जाम लगा दिया। प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर किसानों को आश्वासन देकर शांत कराया। सबसे पहले सुबह दस बजे के आसपास कैथी-मनोरी के पास सड़क पर आड़े तिरछे अवरोध डाल कर किसानों ने जाम लगा दिया और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा और कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर भी पहुंच गए और समझाबुझा कर जैसे तैसे साढ़े ग्यारह बजे के करीब किसानों को जाम खोलने पर राजी किया। अभी यहां से राहत मिली ही थी कि सूचना आ गई कि सुबह 11 बजे से ग्राम पनयारा में सिमिरिया मोड़ पर किसानों ने जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी है। जाम की खबर जिले तक पहुंची तो एडीएम प्रमिल कुमार सिंह के अलावा सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़-कोंच विधायक मूलचंद्र निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह आदि भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

इन सभी ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि शीघ्र ही खेतों का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही फसल बीमा भी दिलाने का उन्होंने भरोसा दिया तब कहीं जाकर दोपहर 12 बजे के आसपास जाम खुल सका। इसके बाद अधिकारियों ने खेतों में फसलों के हुए नुकसान का जायजा लिया और माना कि पनयारा व सिमिरिया में सौ फीसदी नुकसान हुआ है जबकि अन्य गांवों में भी साठ से सत्तर फीसदी नुकसान हुआ है। एडीएम ने कहा कि टीमें लगा कर सर्वे कराया जा रहा है, अधिक से अधिक मुआवजा दिलाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। बीमा कंपनी के साथ बैठक करके किसानों को क्लेम भी जल्दी ही दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed