फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   village,former,police,woman,shop

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से की ठगी

Sun, 22 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
village,former,police,woman,shop
ठगी की शिकार हुई महिला लीलावती। - फोटो : ORAI
जालौन। रक्षाबंधन पर दिवंगत मामा के यहां पैदल जा रही महिला को बाइक सवार दो युवकों ने तांत्रिक क्रिया में उलझाकर उसके जेवर व नगदी ले लिए। इसके बाद दोनों युवक आराम से बाइक लेकर निकल गए। जब महिला को ठगी का एहसास हुआ तो वह बेहोश हो गई। आसपास के दुकानदारों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुरा निवासी लीलावती के मामा का निधन हो गया था। वह रक्षाबंधन के दिन मोहल्ला दलालनपुरा में रहने वाले मामा के यहां गोकुलपुरा से आई थीं। गांव से देवनगर चौराहा पर वाहन से उतरकर वह मामा के घर पैदल ही जाने लगी। तभी उपमुख्य डाकघर के पास उनके पीछे बाइक सवार दो युवक आए। और उसे रोककर पूछने लगे। जब वह जाने लगी तो दोनों युवक उन्हें परेशानी के बारे में बताकर सड़क किनारे एक गली में ले गए। इसके बाद तांत्रिक क्रिया कर युवकों ने उसके कानों के कुंडल, मंगलसूत्र, सोने का ओम बना हुआ लॉकेट और 700 रुपये नगद निकाल लिए। इसके बाद दोनों युवक बाइक से भाग गए। कुछ देर बाद जब महिला को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ तो वह बेहोश हो गई। आसपास के दुकानदारों ने जब महिला को रास्ते में पड़ा देखा तो उस पर पानी की छीटें आदि मारकर उसे होश में लाए और उसे कोतवाली पहुंचाया। जहां पुलिस ने महिला से मामले के संबंध में जानकारी ली। पुलिस महिला के साथ ठगी करने वाले युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-----------
दबंगों पर पिता के साथ मारपीट का आरोप
जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर निवासी अमित ने सीओ विजय आनंद को शिकायती पत्र दिया। पत्र में बताया कि पिता ने तहसील क्षेत्र के ग्राम मसगांव दिवारा में कृषि योग्य भूमि खरीदी थी। जिस पर गांव के ही उनकी कृषि योग्य भूमि पर कब्जा करने की फिराक में हैं। पीड़ित ने बताया कि दबंग शराब के नशे में उनके घर आए और वृद्ध पिता के साथ गालीगलौज करते हुए उन्हें खेत पर जाने से रोकने लगे। जब पिता ने कारण पूछा तो नाराज होकर मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इसकी शिकायत कुठौंद थाने में भी की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने सीओ से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
दो माह बीते, नहीं पकड़े गए नौशाद हत्याकांड के आरोपी
जालौन। लेनदेन को लेकर 18 जून की रात करीब 11 बजे कोतवाली से थोड़ी दूरी पर हाइवे पर दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े में नौशाद बरकाती निवासी रापटगंज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुत्र की हत्या के मामले में मृतक की मां शाहिदा ने 8 नामजद युवकों के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मामला दर्ज कराया था। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों आशीष, विकास, रोहित व जितेंद्र को गिरफ्तार किया था। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। चार आरोपियों को जेल भेजने के बाद लगभग डेढ़ माह का समय बीत चुका है। अभी तक पुलिस अन्य चारों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसे लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed