{"_id":"600f137c43a5e25c4e106e0a","slug":"up-the-woman-was-thrown-from-the-moving-car-in-jalaun-the-police-admitted-to-the-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जालौन में चलती कार से युवती को फेंका, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, पहले दुष्कर्म की बात कही...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जालौन में चलती कार से युवती को फेंका, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, पहले दुष्कर्म की बात कही...
Tue, 26 Jan 2021 01:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
जालौन के कोंच में पिंडारी रोड पर नहर पट्टी की ओर मारुति कार सवार एक युवती को फेंक गए। युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। बाद में नशे का सेवन कराकर दुष्कर्म किया। हालांकि बाद में वह अपने बयान से मुकर गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। साथ ही झाड़ियों में छिपे एक युवक को हिरासत में लिया है।
पुलिस का कहना है कि देर रात इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है। पूंछ पुलिस की सूचना पर झांसी की ओर से आ रही एक मारुति कार में कुछ गड़बड़ होने के संदेह पर कोंच प्रभारी निरीक्षक इमरान खान, मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार, सुरही चौकी प्रभारी मदनपाल ने फोर्स के साथ पिंडारी रोड पर नाकेबंदी की। कुछ देर बाद पुलिस को दूर से कार आती दिखी।

लेकिन कार चालक ने पुलिस की नाकेबंदी देख नहर पट्टी की तरफ कार मोड़ दी। इसी बीच कार सवार युवकों ने चलती कार से एक युवती को सड़क पर फेंका और गांव चमरसेना के पास गुरावती पुल पर कार खड़ी कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक इमरान खान ने महिला सिपाही की मदद से सड़क पर पड़ी घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग जबरदस्ती उसे उठा लाए तथा नशे का सेवन करा कर कार में बैठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि बाद में युवती अपनी कही बात से मुकर गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया तथा झाड़ियों मेें छिपे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है मामला संदिग्ध है।
युवती की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक कार में एक युवक था, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पांच लोग मौजूद थे। कोतवाल इमरान ने बताया है, पूछताछ में हिरासत में लिए गए बदरुद्दीन के मुताबिक पिरौना चौकी के पास वह लोग ढाले के पास खड़े थे तभी उन्हें लगा कि पुलिस ने उन्हें देख लिया है इसलिए वह गाड़ी लेकर वहां से भाग निकले। कोंच के पास युवती बोली कि उसे उतार दो लेकिन चूंकि पुलिस पीछे लगी थी। इसलिए युवती को गाड़ी से धकेल कर वह आगे बढ़ गया।