फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   UP: family accused of death of captive due to beating in Jalaun jail, commotion, police clash

यूपी: जालौन जेल में पिटाई से बंदी की मौत का आरोप लगा परिजनों ने काटा हंगामा, पुलिस से हुई झड़प

Sat, 30 Jan 2021 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 30 Jan 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
UP: family accused of death of captive due to beating in Jalaun jail, commotion, police clash
बंदी की मौत पर काटा हंगामा - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की जालौन जिला जेल में कानपुर निवासी बंदी की मौत के बाद शनिवार को पहुंचे परिजनों ने जेल पुलिस पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मृतक के पिता ने कहा कि शरीर पर चोट के निशान हैं। आरोप लगाया कि मौत जेल में पिटाई से हुई है वहीं जेल प्रशासन ने मौत की वजह बीमारी बताई थी। परिजनों का यह भी कहना था कि बंदी की वास्तविक उम्र 26 साल है जबकि जिला अस्पताल में 44 साल लिखाई गई है।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी व कोतवाल ने परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन परिजन जेल स्टाफ व उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।  एसडीएम सतेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आश्वासन दिया कि तीन डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यदि पिटाई की बात सामने आई तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना निवासी अक्षय कुमार उर्फ राहुल जिला जेल में हत्या व हत्या के प्रयास के मामले में बंद था। शुक्रवार को जेल प्रशासन ने उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया था। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर जेल प्रशासन ने हार्ट अटैक से मौत होना बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो शनिवार की सुबह मृतक के पिता रामसेवक जो कि गाजियाबाद में वाणिज्य कर विभाग में कांस्टेबल पद पर तैनात हैं, पत्नी पुष्पा, बेटी गोतमी, व नातिन दिव्यांश व अन्य परिजनों के साथ मोर्च्युरी पहुंचे और राहुल के शव को देख हंगामा करने लगे। आरोप है कि राहुल के शरीर पर चोटों के निशान हैं। हंगामे की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया।

इस दौरान परिजनों व पुलिस की तीखी झड़प भी हुई। परिजन शव को सड़क पर ले जाने का प्रयास करने लगे, पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उन्हें रोका। परिजन लगातार जेल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कुछ देर बाद एसडीएम सत्येंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को आश्वासन दिया। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। डाक्टरों के पैनल द्वारा वीडियो ग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

इसके बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। परिजनों का आरोप था कि जेल प्रशासन ने राहुल की उम्र जिला अस्पताल में 44 साल उम्र लिखाई थी, जबकि वास्तविक उम्र 26 साल ही है। एसडीएम ने जब दोपहर के वक्त पैनल से पोस्टमार्टम कराने की बात कही, तब जाकर परिजन शांत हुए। एसडीएम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।  

 

जेल प्रशासन को कोसते हुए चीख पड़ी मां
अक्षय उर्फ राहुल की मां जैसे ही पहुंची और बेटे के शव को देखा तो उसके शरीर लगी चोटों के निशान को देख वह चीख पड़ी, बोली कि जालिमों ने बेटे को मार ही डाला। परिजनों के मुताबिक राहुल के शरीर में पेट, गर्दन, पैरों में चोटों के निशान हैं। इससे साफ है कि उसकी पिटाई की गई है। इससे ही उसकी जान गई है।

दोस्त की हत्या का आरोप लगा था
पुलिस ने बताया कि राहुल कन्नौज से बीटीसी की पढ़ाई कर रहा था। उसके साथ उसका एक दोस्त भी रहता था। दोस्त करीब एक साल पूर्व अभिषेक की बिल्हौर में मौत हो गई है। इसी मामले में अभिषेक के परिजनों ने राहुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर माती जेल भेजा था। उरई जेल में आए हुए उसे बहुत अधिक समय नहीं हुआ है।

पहले भी लग चुके पुलिस पर आरोप
राहुल की पिटाई का मामला कोई पहला मामला नहीं है। जब पुलिस पर इस तरह के आरोप लगे हों। साल भर पहले चुर्खी थाने में युवक के फांसी लगाने पर भी पुलिस पर पिटाई के आरोप लगे थे। इसी तरह चार माह पूर्व उरई कोतवाली में भी पुलिस हिरासत से छूटी युवती ने फांसी लगाई तो परिजनों ने सिपाही व दरोगा पर पिटाई पर आरोप लगाया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed