फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three trains cancelled due to track repair, reached late by several hours

Jalaun News: ट्रैक मरम्मत से तीन ट्रेनें रद्द, कई घंटों की देरी से पहुंचीं

Wed, 16 Apr 2025 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three trains cancelled due to track repair, reached late by several hours
उरई। झांसी-कानपुर रेल खंड से गुजरने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनें बुधवार को रद्द रहीं, जबकि कई अन्य ट्रेनें 4 से 8 घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी और रद्दीकरण से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेल प्रशासन के अनुसार, लखनऊ और गोरखपुर मंडलों में ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते यह व्यवधान उत्पन्न हुआ है। इस कारण इन मार्गों से गुजरने वाली ट्रेनों को या तो रद्द किया गया है या मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।
15067 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस, झांसी-लखनऊ इंटरसिटी, झांसी-लखनऊ पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। वहीं, 12589 गोरखपुर-चर्ला पर्ली स्पेशल ट्रेन 8 घंटे देरी से आई, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस सुबह 10:38 की जगह दोपहर 3:37 बजे पहुंची, जो पांच घंटे देरी से आई। 20104 संत कबीर नगर एक्सप्रेस 4 घंटे 44 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

यात्रियों को गर्मी और लंबा इंतजार खासी मुश्किल में डाल रहा है। गर्मी के मौसम में ट्रेनों का रद्द होना और देरी से आना न केवल यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है, बल्कि रेलवे की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




व्यापारियों की बात-

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष बंटू गुर्जर ने कहा कि रेल प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए ताकि यात्रियों को राहत मिले। व्यापारियों को प्राइवेट वाहनों से महंगा किराया देकर आना-जाना पड़ता है।



व्यापारी नेता बलबीर जादौन ने कहा कि गर्मी में यात्रियों को राहत देना प्राथमिकता होनी चाहिए, न कि उन्हें स्टेशन पर घंटों बैठने को मजबूर होना पड़े। अधिकतर लोग रेलवे पर भरोसा करके समय पर निकलते हैं। इसके बाद घंटों इंतजार करके मंजिल पर पहुंच पाते हैं।




इस संबंध में झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक मरम्मत यात्री सुरक्षा के लिए आवश्यक है। जैसे ही काम पूरा होगा, ट्रेन संचालन सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed