फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   teacher,SDM,principal,woman,collage

अपने अधिकार और सुरक्षा के लिए सजग रहे बालिकाएं

Fri, 29 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
teacher,SDM,principal,woman,collage
उरई। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत कस्तूरबा बालिका इंटर कालेज जालौन में महिला विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं व महिलाओं को कानूनी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने कहा कि बालिकाओं को अपने अधिकारों व सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा व उनके कल्याण के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी। सिविल जज अर्नवराज चक्रवर्ती ने महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित करते हुए विधिक सेवाओं की जानकारी दी। अपर सिविल जज नेहा राजन ने बालिकाओं से शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनने की बात कही। राष्ट्रीय महिला आयोग की रिसोर्स पर्सन राजकुमारी निषाद, साधना त्रिपाठी ने महिलाओं को राष्ट्रीय महिला आयोग के कार्यों एवं संविधान में महिलाओं को प्राप्त कानूनी अधिकारों के बारे में बताया। इस दौरान रामबाबू, सुंदरलाल, नीलेश कुमारी, कुमार भूपेंद्र, संध्या झा ने विभागीय योजनाएं बताई। प्रधानाचार्या शशि देवी ने आभार व्यक्त किया। संचालन अश्वनी मिश्रा ने किया। इस दौरान शिवराज सिंह, प्रीती मिश्रा, रजनी वर्मा, अंजलि दीक्षित, अर्चना श्रीवास्तव, पूजा, दीपक नारायण, विपिन, योगेश श्रीवास्तव, बादाम सिंह यादव, अनूप दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed