फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Snake found in cold store

Jalaun News: कोल्ड स्टोर में निकला सांप

Sat, 17 Oct 2026 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Snake found in cold store
जालौन। सारंगपुर रोड स्थित डायमंड कोल्ड स्टोर में गुरुवार को कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप दिखाई देने पर लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर में कोबरा दिखाई देने के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और आवश्यक सावधानियां बरतते हुए सांप को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोबरा विषैला सांप होता है और उसके काटने से जान का खतरा हो सकता है। वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उससे छेड़छाड़ न करें और उसे पकड़ने का प्रयास भी न करें। तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू किया जा सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed