{"_id":"6ad2819a0250f970bd07f8d6","slug":"body-of-missing-elderly-woman-found-in-pond-orai-news-c-224-1-ori1005-151269-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तालाब में मिला लापता बुजुर्ग महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तालाब में मिला लापता बुजुर्ग महिला का शव
विज्ञापन
कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोव में शुक्रवार को तालाब में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव मिला। महिला 14 अक्तूबर से लापता थी।
बसोव गांव निवासी गया प्रसाद की पत्नी फूलारानी उर्फ शांति 14 अक्तूबर को घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मृतका की बेटी सुशीला ने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और दो दिन से लापता चल रही थीं। परिजनों ने उन्हें तलाशने का काफी प्रयास किया था। मृतका की चार बेटियां हैं और कोई बेटा नहीं था। उन्होंने अपने भतीजे को गोद ले रखा था।
सूचना पर सुरही चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।