फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Water on the path to the cremation ground led to a roadblock, with the funeral bier placed right on the road.

Jalaun News: श्मशान घाट के रास्ते पर पानी तो सड़क पर अर्थी रख लगाया जाम

Sat, 17 Oct 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Water on the path to the cremation ground led to a roadblock, with the funeral bier placed right on the road.
फोटो-01 कोंच में सड़क पर अर्थी रखकर प्रदर्शन करते नगेपुरा के ग्रामीण। संवाद
कोंच। गांव में श्मशान घाट के रास्ते पर जलभराव और कीचड़ है। तीन साल से शिकायतें कर रहे ग्रामीणों का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। युवक की मौत के बाद अंत्येष्टि के लिए जगह न मिलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने कोंच के कैलिया बाइपास पर खेड़ा चौकी के पास अर्थी रखकर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ ने दो माह में श्मशान घाट और रास्ता बनवाने का आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुला। हालांकि, मजबूरी में मृतक का अंतिम संस्कार कोंच के मोक्षधाम में करना पड़ा।
विज्ञापन


कोंच ब्लॉक के ग्राम भदेवरा के मजरा नगेपुरा निवासी पिंटू वर्मा (38) की बृहस्पतिवार शाम कैंसर से मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह नाते-रिश्तेदारों के पहुंचने के बाद परिजन और ग्रामीण अंत्येष्टि की तैयारी में जुटे, लेकिन श्मशान घाट और वहां तक जाने वाले रास्ते पर बारिश का पानी भरा होने के कारण अंतिम संस्कार करना संभव नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीण करीब तीन किलोमीटर दूर अर्थी लेकर कोंच पहुंचे और कैलिया बाईपास पर खेड़ा चौकी के पास सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर नायब तहसीलदार वैभव कुमार गुप्ता और कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर बाद एसडीएम अभिनव कुमार, सीओ परमेश्वर प्रसाद, लेखपाल दिग्विजय सिंह, हेमलता और कानूनगो लायक सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल से लगा रहे चक्कर, फिर भी नहीं बदले हालात
ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि गांव के श्मशान घाट और उसके रास्ते पर बारिश का पानी भरा है। पैदल निकलना भी मुश्किल है। गलियों में कीचड़ और जलभराव है, जबकि मुख्य मार्ग महीनों से कटा पड़ा है। इसके चलते जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों का गांव तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले तीन साल से बीडीओ, एसडीएम, जिलाधिकारी और विधायक तक शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

जाम खुलते ही गांव पहुंचे अधिकारी, जेसीबी से रास्ता दुरुस्त कराने के निर्देश

जाम खुलने के बाद एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ गांव पहुंचे और बदहाल रास्तों का निरीक्षण किया। कटी पड़ी सड़क को तत्काल दुरुस्त कराने के लिए एसडीएम ने सदर लेखपाल दिग्विजय सिंह को जेसीबी की मदद से रास्ता ठीक कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने श्मशान घाट तक जाने वाले रास्ते की स्थिति भी देखी।


एसडीएम अभिनव कुमार ने बताया कि रास्ते का कुछ हिस्सा पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आता है। इस हिस्से में रास्ता बनवाने के लिए विभाग को जल्द पत्र लिखा जाएगा। गांव की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।

फोटो-01 कोंच में सड़क पर अर्थी रखकर प्रदर्शन करते नगेपुरा के ग्रामीण। संवाद

फोटो-01 कोंच में सड़क पर अर्थी रखकर प्रदर्शन करते नगेपुरा के ग्रामीण। संवाद

फोटो-01 कोंच में सड़क पर अर्थी रखकर प्रदर्शन करते नगेपुरा के ग्रामीण। संवाद

फोटो-01 कोंच में सड़क पर अर्थी रखकर प्रदर्शन करते नगेपुरा के ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed