{"_id":"6ad280fc647c5c5c2d056403","slug":"allegation-of-demanding-dowry-complaint-filed-against-four-in-laws-orai-news-c-224-1-ori1005-151280-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दहेज मांगने का आरोप, चार ससुरालियों के खिलाफ तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दहेज मांगने का आरोप, चार ससुरालियों के खिलाफ तहरीर
विज्ञापन
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलखंड में विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। विवाहिता की मां ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को दाह संस्कार के बाद मायके पक्ष ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के भिटारी गांव निवासी सीमा देवी ने बताया कि उनकी बेटी शिवानी कठेरिया(22) की शादी जनवरी 2023 में दहेलखंड निवासी भूरे कठेरिया के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। कई बार रिश्तेदारों के बीच समझौता भी कराया गया, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। करीब एक साल पहले पति ने लोडर खरीदने के नाम पर एक लाख रुपये की मांग की थी।
मायके पक्ष के अनुसार घटना से पहले घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। मां ने आरोप लगाया कि पति, सास, ससुर और जेठ ने मिलकर शिवानी की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटका दिया। उनका यह भी कहना है कि मायके वालों के पहुंचने पर ससुरालीजन घर से चले गए थे।
विज्ञापन
मृतका की मां ने मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थानाध्यक्ष वरुण कुमार ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर प्राप्त हुई है।