फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shramik Special trains are delayed by seven to eight hours

सात से आठ घंटे देरी से आ रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

Sat, 23 May 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shramik Special trains are delayed by seven to eight hours
रेलवे स्टेशन से बस में बैठकर घर जाते लोग - फोटो : ORAI
उरई। प्रवासी कामगारों के ट्रेनों से आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी दो आंध्र प्रदेश से ट्रेनों से 198 प्रवासी कामगार उरई स्टेशन पर उतरे। यह दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से सात घंटे से आठ घंटे देरी से उरई स्टेशन पहुंची। सभी प्रवासियों को स्टेशन पर उतारकर कतारबद्ध कर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद उन्हें रोडवेज बसों से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली ट्रेन आंध्र प्रदेश के रायनापांडू से देवरिया जाने वाली शुक्रवार की रात 9.50 बजे आनी थी। यह यह ट्रेन सात घंटे देरी से चलकर शनिवार सुबह पांच बजे स्टेशन पर आई। इस ट्रेन में 28 बच्चों समेत 120 प्रवासी कामगार आए। जबकि दूसरी ट्रेन राजमुंदरी आंध्रप्रदेश से मऊ के लिए जाने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन को शुक्रवार रात 11.35 बजे आना था लेकिन यह ट्रेन भी करीब सात घंटा देरी से चलकर शनिवार सुबह छह बजे उरई स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में 17 बच्चों समेत 78 प्रवासी कामगारों को उरई स्टेशन पर उतारा गया।
विज्ञापन

यह प्रवासी जालौन, हमीरपुर, बांदा, महोबा जनपदों के थे। इस दौरान समाजसेवियों ने प्रवासी कामगारों को लंच पैकेट, फल आदि वितरित किए। एसडीएम सतेंद्र कुमार और एआरएम केएन चौधरी ने दस रोडवेज बसों से प्रवासी कामगारों को गंतव्य की ओर रवाना किया। इस दौरान ट्रेनों की लेटलतीफी को लेकर यात्री नाराज दिखे। महोबा के यात्री शहजाद, मुकीम आदि ने बताया कि आंध्र प्रदेश में सिल्क साड़ी का काम करते है। वह ईद का त्योहार करने घर जा रहे है। त्योहार के बाद माहौल सामान्य होने पर फिर वापस काम धंधे पर लौट जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed