फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   report,palika,eo,ADM,shop

एडीएम के आदेश पर तालाब की जांच करने पहुचे तहसीलदार

Sat, 17 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
report,palika,eo,ADM,shop
कदौरा। पिछले दिनों नगर के ऐतिहासिक सदर तालाब के किनारे बनाई जा रही दुकानों को अवैध बताकर शिकायत की गई थी। शिकायत का संज्ञान लेकर शनिवार को एडीएम के आदेश पर तहसीलदार बलराम गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम ने कस्बे के सदर तालाब में पहुंच कर जांच की। साथ ही आसपास के दुकानदारों के बयान दर्ज करते हुए लेखपाल से अभिलेख तलब किए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर पंचायत द्वारा तालाब के इर्दगिर्द वर्षों से बनी जर्जर दुकानों को तुड़वा कर नई, दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि आय के साथ दुकानदारों को नई दुकानें उपलब्ध हो सके। विगत दिनों पूर्व शिकायतकर्ता ने तालाब पर अतिक्रमण कर दुकानों के निर्माण की शिकायत एडीएम से की थी। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार बलराम गुप्ता राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब की नापजोख की। तहसीलदार बलराम गुप्ता ने कहा कि उन्होंने जांच की है, जांच में दुकानों का निर्माण वैध पाया गया है, जो पांच छह दशक पूर्व की बनी है। उनको तोड़ कर दोबारा नगर पंचायत उसी स्थान पर निर्माण करवा रही है। वह अपनी रिपोर्ट एडीएम को सौपेंगे। इस मौके पर पालिका ईओ सुनील कुमार सिंह, लेखपाल दयाशंकर, बबलू अग्रवाल, अभिषेक पुरवार, अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में दुकानदार व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed