{"_id":"ff17fe04656caf1120a060d5df509212","slug":"police-raised-the-confectioner-and-waiter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने हलवाई व वेटर को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने हलवाई व वेटर को उठाया
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन।
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चाचा की बारात में आई सात वर्षीय मासूम को अगवाकर रेप व हत्या के मामले कोतवाली पुलिस ने शादी में खाना बनाने वाले हलवाई व कुछ वेटराें को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
पुलिस के हाथ अभी खाली हैं लेकिन इतना तय है कि जिस अंदाज में बच्ची के साथ रेप व चेहरा कूं चकर उसकी हत्या की गई, उससे वारदात में किसी करीबी और रंजिशन हत्या की बात से इनकार नहीं किया जा सकता।
इस मामले में पुलिस आसपास रहने वाले संदिग्धों की भी तलाश कर रही है। उधर, गुरुवार को झांसी परिक्षेत्र के डीआईजी शरद सचान उरई आए और घटनास्थल का मुआयना कर एसपी एन कोलांचि को मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। उन्हाेंने मंडी चौकी प्रभारी मनोज गुप्त को लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाई और उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार की रात झांसी जनपद के गांव समथर निवासी एक व्यक्ति की बारात शहर के राठ रोड़ स्थित विजय विक्रम पैलेस में आई थी। बारात में दूल्हे की सात वर्षीय भतीजी भी आई थी।
उसे देर रात किसी ने अगवा कर लिया। बाद में बारात घर से थोड़ी दूरी पर उसके साथ रेप और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। दूसरे दिन बच्ची का शव सड़क किनारे स्थित एक गड्ढे में मिला।
मामले की जानकारी होने पर गुरुवार को झांसी रेंज के डीआईजी शरद सचान शहर आए और कोतवाली में वार्ता के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने एसपी एन कोलांचि को निर्देश देते हुए कहा कि मामले में गहनता से जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें।
उन्होंने मंडी चौकी इंचार्ज दरोगा मनोज गुप्त को लापरवाही पर कड़ी फटकार लगाई। परिजनाें का आरोप था कि जब वह बच्ची के लापता होने की सूचना देने चौकी गए तो वहां ताला लटका था और चौकी प्रभारी नदारद थे। इस पर डीआईजी ने मनोज गुप्त पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।