{"_id":"8f0c57a194e100e4d0b047b1bc628e36","slug":"police-fear-the-young-man-set-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खौफ से युवक ने लगाई आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खौफ से युवक ने लगाई आग
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन।
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के ससुरालीजनों की शिकायत पर रामपुरा थाना पुलिस एक युवक को परेशान कर रही थी। इससे आजिज आकर युवक ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव ऊमरी निवासी संजीव कुमार की बहन वर्षा का विवाह कुठौंद में हुआ था। उसकी ससुरालीजनों से नहीं बनी तो वह मायके में रहने लगी। वर्षा के ससुरालीजनों ने उसके भाई के खिलाफ गहने हड़पने की शिकायत रामपुरा थाने में की थी।
इस पर रामपुरा थाना पुलिस संजीव को लगातार परेशान कर रही थी। गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे पुलिस संजीव की तलाश में गांव आई तो संजीव तनाव में आ गया। इसके बाद उसने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े और आग बुझाई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।