{"_id":"5db207bd8ebc3e012d681cc0","slug":"people-got-benefit-of-banks-due-to-policies-of-central-government-sadhvi-niranjan-orai-news-knp521882246","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को मिला बैंकों का लाभ : साध्वी निरंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की नीतियों से लोगों को मिला बैंकों का लाभ : साध्वी निरंजन
विज्ञापन
जमुना पैलेस में ग्राहक संपर्क पहल कार्यक्रम को संबोधित करती केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन
- फोटो : ORAI
उरई। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से आज आम इंसान बैंकों से जुड़ पाया है और बैंकों से मिलने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ लकर स्वावलंबी बना है। यह बात इलाहाबाद बैंक के ग्राहक संपर्क पहल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कही।
इलाहाबाद बैंक के तत्वावधान में एक गेस्ट हाउस में लगाए गए दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन कार्यक्रम में सम्मलित होने आई केंद्रीय राज्यमंत्री निरंजन ज्योति ने कहा कि यह सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि देश का हर आम इंसान बैंक में खाता खोल सका है। बैंकों द्वारा आम जनमानस को लाभ देने के लिए देश के 400 जिलों में ग्राहक संपर्क पहल कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिससे ग्राहकों को बैंक से मिलने वाली सुविधाओं व अन्य योजना का लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर आदमी को सीधे बैंक से जोड़ना चाहती है, जिससे हर गरीब को उसका हक मिल सके। कहा कि त्योहार से पहले ऋण मेले से बहुत से ग्राहकों को फायदा होगा। उन्होंने ग्राहकों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़कर कार्यक्रम का लाभ उठाएं। क्षेत्रीय महाप्रबंधक आरपी तोषनीवाल ने उपस्थित ग्राहकों का स्वागत कर बैंक की योजनाओं की जानकारी दी। कानपुर मंडल के प्रमुख उप महाप्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि इन दो दिन में 776 से ज्यादा ग्राहकों को 52.24 करोड़ से अधिक के ऋण वितरित किए गए है। इससे पहले जिले में आने पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सर्किट हाउस में गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में संमलित होकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया।