{"_id":"5df67bc58ebc3e880d69b9ee","slug":"parivar-paramarsh-kendra-orai-news-knp532435393","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने मारपीट कर हाथ तोड़कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने मारपीट कर हाथ तोड़कर घर से निकाला
विज्ञापन
उरई। पुलिस लाइन आयोजित महिला परिवार परामर्श केंद्र में लक्ष्मी पत्नी भगवान सिंह ने शिकायत करते हुए बताया कि उसका पति शराब व जुआ खेलने का आदि है। अक्सर वह उसके साथ मारपीट करता है और कई दिनों तक कमरे में बंद रखकर खाना-पीना भी नहीं देता है। उसने पति पर अवैध संबंधों का भी आरोप लगाया। जिसको लेकर वह अक्सर मारपीट करता रहता है। बीते सितंबर माह में उसे जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट की थी। जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह अपनी छोटी बहन के घर रह रही है। थाना पुलिस से शिकायत के बाद भी न तो उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई और न ही पति पर कोई कार्रवाई की गई। जिससे वह लगातार धमकी दे रहा है। इस पर परामर्श केंद्र सदस्यों ने पति पत्नी को काफी समझाया, लेकिन पति भगवान सिंह ने एक नहीं मानी। केंद्र प्रभारी रानी गुप्ता ने उन्हें अगले सप्ताह फिर बुलाया है। वहीं केंद्र सदस्यों ने वर्षा देवी पुत्री हरीराम निवासी एट व पवनकुमार पुत्र सीयाराम निवासी कोटरा मोड़ एट के विवाद में समझौता करा दिया। वहीं वंदना पुत्री रामकुमार गुप्ता निवासी चंद्रनगर उरई व विशाल ठाकुर पुत्र यशवंत सिंह मोहल्ला रामनगर के बीच चल रहे मामलों का निस्तारण कराया। इस दौरान केंद्र सदस्य मीनू गोस्वामी, मंजू रानी, गरिमा पाठक, ममता स्वर्णकार, अंजू शमा, नसीम खान, राजेश कुमार, भानुप्रकाश, विनोद पाठक आदि मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में चल रहे परिवार परामर्श केंद्र के दौरान बैठने की व्यवस्था नहीं थी। लगभग 15 महिला व पुरुष सदस्य मौजूद रहते हैं, लेकिन इतने सदस्यों के होने के बावजूद इनको बैठने के लिए कुर्सी व मेज की कोई व्यवस्था नहीं है। वहां मौजूद एक ही मेज पर पुलिस कर्मचारी व सदस्य बैठे हुए थे। वहां पहुंचने वाले दंपतियों को भी खड़े रहकर अपनी बारी का घंटों इंतजार करना पड़ता है। जिससे वहां पहुंचने वालों को काफी परेशानी होती है। इस पर केंद्र प्रभारी रानी गुप्ता का कहना है कि जल्द ही इस समस्या का निराकरण कराया जाएगा।