फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Panic in village due to firing over land dispute, report against father and son

जमीन विवाद को लेकर फायरिंग से गांव में दहशत, पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 12 Aug 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Panic in village due to firing over land dispute, report against father and son
कोंच (जालौन)। प्लाट पर कब्जे के विवाद में गुरुवार सुबह दिरावटी गांव में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग होने से खलबली मच गई। एक व्यक्ति का छत से फायरिंग करते वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने पिता और पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी में महेंद्र पटेल और राहुल में प्लाट को लेकर विवाद है। गुरुवार सुबह एक पक्ष प्लॉट पर काम कराने के लिए नापजोख कर रहा था। दूसरे पक्ष ने काम रुकवा दिया। इस पर विवाद बढ़ गया और पथराव के साथ फायरिंग होने लगी। एक व्यक्ति का घर की छत से बंदूक से फायर करने का वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

गांव के राहुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त 2020 को गांव के महेंद्र सिंह पटेल से अट्ठारह सौ वर्ग फीट का प्लॉट 1 लाख 80 हजार रुपये में खरीदा था। प्लॉट पर पड़ोस के विश्राम सिंह विवाद कर रहा था। राहुल के अनुसार उसने विवाद के कारण महेंद्र से प्लाट के पैसे वापस मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि गुरुवार को महेंद्र ने घर बुलाकर धमकी दी। उसके बेटे राघवेंद्र ने धक्कामुक्की कर झगड़े पर आमादा हो गया। राहुल का आरोप है कि महेंद्र ने छत पर चढ़कर लाइसेंसी बंदूक से उस पर दो फायर किए। किसी तरह भागकर उसने जान बचाई। छिपकर महेंद्र का बंदूक लिए वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने महेंद्र और उसके बेटे राघवेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल बलिराज शाही ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed