फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Overload tractor trolley overturned, three injured

जालौन: ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन घायल

Sun, 29 Nov 2020 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Overload tractor trolley overturned, three injured
रामपुरा। ईंटों से ओवरलोड ट्रैक्टर टॉली पलटने से शनिवार शाम को जुम्मनपुरा गांव में अलाव ताप रहे तीन लोग घायल हो गए। विद्युत पोल टूटने से बिजली की सप्लाई बाधित हो गई है। जगम्मनपुर गांव के एक मकान के बाहर शनिवार शाम को लोग अलाव ताप रहे थे।
विज्ञापन

करीब 6:30 बजे 4000 ईटा लादकर स्वराज ट्रैक्टर निकला। गति अधिक होने के कारण ट्रैक्टर बेकाबू होकर बिजली के खंभे को तोड़ता हुआ पलट गया। ट्रैक्टर में लदी ईंटों की चपेट में आकर अलाव ताप रहे विकास (25) पुत्र नैकशे खटीक, राजू (20) पुत्र शिवराम, आनंद (35) पुत्र जगन्नाथ निवासी हमीरपुरा घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर जगम्मनपुर पुलिस चौकी प्रभारी भगत सिंह बौद्ध मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रधान देवेंद्र कुमार वर्मा और ग्रामीणों ने पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। चौकी प्रभारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed