{"_id":"639a152225b7ce2ba475cf98","slug":"other-orai-news-knp7335036187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एक-एक बोरी यूरिया के लिए हो रही मारा-मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एक-एक बोरी यूरिया के लिए हो रही मारा-मारी
विज्ञापन
आटा (जालौन)। किसानों के लिए खाद-बीच का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। हाईवे स्थित आटा सहकारी समिति पर एक-एक बोरी यूरिया के लिए किसानों को मशक्कत करनी पड़ रही है। सुबह से ही सहकारी समिति पर किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। किसानों को अपनी बारी आने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। तब जाकर एक या दो बोरी यूरिया मिल पा रही है।
आटा सहकारी समिति पर बुधवार को यूरिया लेने के लिए किसान सुबह से पहुंचने लगे। मंगलवार को समिति में एक ट्रक यूरिया आई थी। सूचना पर कुछ किसान भोर पहर से ही यहां पहुंचने लगे थे। कुछ ही देर में खाद खत्म होने की सूचना मिलने पर किसान मायूस होकर लौट गए।
किसानों ने आरोप लगाया कि समिति में एक ट्रक यूरिया आई थी। बड़े काश्तकार खाद की ज्यादा बोरियां ले गए। नतीजतन छोटे किसान को एक-एक बोरी के लिए परेशान होना पड़ा रहा है। किसान हरिश्चंद्र, बउआ, लक्ष्मीकांत, शिवम आदि का कहना है कि सुबह से ही आधार कार्ड को जमा कर दिया था। तीन घंटे बीतने के बाद भी उनकी बारी नही आई है।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि बड़े काश्तकारों को 10-10 बोरी खाद दी जा रही है। समिति के सचिव मनीष तिवारी ने बताया कि मंगलवार को एक ट्रक यूरिया आई थी। क्रमवार किसानों को यूरिया बांटी गई। किसी से पक्षपात नहीं किया गया। गुरुवार को यूरिया आ जाएगी। जो किसान रह गए हैं, उन्हें मुहैया करा दी जाएगी।