फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Orthopedic surgeons furious over submitting names without consent

Jalaun News: बिना सहमति के नाम भेजने पर बिफरे हड्डी रोग विशेषज्ञ

Thu, 04 Dec 2025 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Orthopedic surgeons furious over submitting names without consent
उरई। लखनऊ हाईकोर्ट की एलोपैथिक डिस्पेंसरी में तैनाती के लिए बिना सहमति के नाम भेजने पर चारों आर्थो सर्जन जिला अस्पताल के सीएमएस पर बिफर गए। पहले तो चारों सीएमएस आफिस पहुंचे, वहां सीएमएस के न मिलने पर उनके आवास पर पहुंच गए जहां खूब हंगामा किया। चिकित्सकों के तेवर देखकर सीएमएस ने आश्वासन दिया कि वह पहले भेजे गए पत्र को निरस्त करने का दोबारा पत्र भेज रहे हैं तब चिकित्सक शांत हुए।
विज्ञापन

दरअसल, हाईकोर्ट लखनऊ की एलोपैथिक डिस्पेंसरी में आर्थो सर्जन व राजभवन स्थित चिकित्सालय में महिला चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। इसमें सभी अस्पतालों से इच्छुक चिकित्सकों की सूची मांगी गई है। इसमें कहा कि इच्छुक चिकित्सक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का आरोप है कि सीएमएस ने बिना उनकी इच्छा जाने चारों आर्थो सर्जन की सूची भेज दी। किसी तरह जब चिकित्सकों को सूची में नाम होने की जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो गए। आर्थो सर्जन डॉ. दीपक आर्या, डॉ. शक्ति मिश्रा, डॉ. राम द्विवेदी और डॉ.मधुसूदन पहले तो सीएमएस से मिलने उनके कार्यालय गए। वहां सीएमएस के न मिलने पर उनके आवास पर पहुंच गए। चिकित्सकों ने सीएमएस से पूछा कि बिना उनकी इच्छा जाने उनका नाम सूची में कैसे भेज दिया। इसे लेकर चिकित्सकों ने सीएमएस को खूूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका रवैया ठीक नहीं है। कई चिकित्सक बिना काम के वेतन पा रहे हैं और काम करने वालों को परेशान किया जा रहा है। इसी बीच एक नेत्र सर्जन भी आ गए। उन्होंने आक्रोशित चिकित्सकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने। बाद में सीएमएस ने भेजे गए पत्र को वापस लेने का पत्र दोबारा भेजने की बात कही, तब चिकित्सक शांत हुए। इस बाबत सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय का कहना है कि विभागीय मामला था, जो निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed