फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One gets 8 years imprisonment for raping a girl

Jalaun News: युवती से दुष्कर्म में एक को आठ साल की कैद

Fri, 19 Jul 2024 03:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 19 Jul 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
One gets 8 years imprisonment for raping a girl
उरई। घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी पाते हुए आठ साल की सजा सुनाई। 28 हजार रुपये जुर्माना लगाया। जुर्माना न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया था कि 31 अगस्त 2018 को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी मोहल्ले के राहुल ने घर में घुस आया और बेटी से दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाई तो लोग दौड़े तो आरोपी युवक मौके से भाग गया। पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। जिसका ट्रायल पॉक्सो कोर्ट में चल रहा था। गुरुवार को सुनवाई पूरी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस, गवाहों के बयान और सबूतों आधार पर पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद कमर ने राहुल को दोषी पाते हुए आठ साल की सजा सुनाकर 28 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed