{"_id":"69a5ee67cb0c4da554024c79","slug":"negligence-in-the-operation-of-cow-shelters-will-not-be-tolerated-orai-news-c-224-1-ori1005-141160-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गोशालाओं के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गोशालाओं के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
उरई। जिले में निराश्रित एवं संरक्षित गोवंश की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएम राजेश कुमार पांडेय ने सोमवर को चमारी स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गोशालाओं के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने गोवंश के लिए उपलब्ध चारा, भूसा, हरा चारा, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई तथा चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोशाला में स्वच्छता, पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे गोवंश को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मी के दौरान छायादार स्थान, पर्याप्त जल उपलब्धता एवं नियमित फॉगिंग/सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। (संवाद)