फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Madhaugarh Registrar Office got two revenue inspectors

Jalaun News: माधौगढ़ रजिस्ट्रार कार्यालय को मिले दो राजस्व निरीक्षक

Sun, 14 Jan 2024 01:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
Madhaugarh Registrar Office got two revenue inspectors
माधौगढ़। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में दो राजस्व निरीक्षकों की तैनाती होने से प्रभावित हुए कामकाज के पटरी पर आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में दैवी आपदा, लेखपाल स्थापना, निर्वाचन एवं आवंटन का काम किया जाता है। चार दिन पहले बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण झांसी के लिए राजस्व निरीक्षक राजेंद्र दूरबार, संजय कुमार बादल व महेंद्र सिंह निरंजन की प्रति नियुक्ति हो गई। उसके बाद राजस्व निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव छुटटी पर चले गए।

एक ही कर्मचारी रह जाने से काम प्रभावित होने लगा। अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह, रवि सिंह, विपिन कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व निरीक्षक न होने से रजिस्ट्रार कार्यालय का काम बंद हो गया है। डीएम ने संज्ञान लेते हुए राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव व अतुल शर्मा की नियुक्ति कर दी है। नायब तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार का कहना है कि स्टाफ की कमी के चलते परेशानी बढ़ गई। दो राजस्व निरीक्षक के आ जाने से काम पूर्व की तरह प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed