फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Light went on overnight, repairs were carried out throughout the day

रातभर बत्ती रही गुल, दिनभर चली मरम्मत

Mon, 27 Apr 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Light went on overnight, repairs were carried out throughout the day
कदौरा में आंधी से खराब हुई विद्युत लाइन को ठीक करते कर्मचारी - फोटो : ORAI
एट/कदौरा/सिरसाकलार। तेज आंधी के कारण ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर बिजली के तार व पोल धराशाई हो गए। जिससे पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोमवार सुबह से ही पोल की मरम्मत का काम शुरू हो गया पर दोपहर तक आपूर्ति बाधित रही। कहीं-कहीं दूसरे इलाकों से सप्लाई देकर ग्रामीणों को राहत देने का प्रयास किया गया। पूरे दिन बिजली विभाग के कंट्रोल रूम के फोन घनघनाते रहे।
विज्ञापन

रविवार देर शाम आई तेज आंधी और तूफान ने शहर की भी बिजली व्यवस्था तार-तार कर दी। पटेलनगर, रामनगर, तुलसीनगर, इंदिरा नगर, स्टेशन रोड, बजरिया आदि इलाकों की बिजली गुल हो गई। हालांकि देर रात तक सभी सबस्टेशनों की आपूर्ति बहाल भी हो गई लेकिन गांव कस्बों की समस्या गंभीर बनी रही। एट संवाद के मुताबिक, रविवार की देर शाम अचानक आई तेज आंधी और बारिश के कारण उरई से निकली 33 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से तीन स्टेशनों की व्यवस्था ध्वस्त हो गई। इंसुलेटर तार सहित टूटकर नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन

कई जगह पोल भी टूटकर खेतों में गिरे। जिससे एट, कुसमिलिया, कोटरा सब स्टेशन से जुड़े गांवों में अंधेरा छा गया। डकोर, मुहम्मदाबाद, मुहाना, टिमरो, सैदनगर, कोटरा, बरसात कांटा, कमठा सिकरी, कुरु आदि गांवों की आपूर्ति ठप रही। पानी का संकट हुआ तो हैंडपंपों पर लाइन नजर आई। अधिकारियों ने बताया कि तार व पोल सुधारने को टीमें लगा दी गईं हैं, देर शाम तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कदौरा संवाद के मुताबिक, सोमवार को उपखंड अधिकारी अभिषेक सचान की अगुवाई में बिजली विभाग की टीम ने भेड़ी, खुर्द, गररेही, कुआंखेड़ा आदि गांवों में गिरे बिजली के पोलों को सुधारने का काम शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सात पोल टूट गए थे। जिस कारण शाम से ही बिजली बाधित हुई। मरम्मत का काम चल रहा है, जल्द आपूर्ति सामान्य की जाएगी। सिरसाकलार में बिजली के तार व खंभे टूटने से रविवार शाम से आपूर्ति प्रभावित है। जहटौली, सिरसा, जखा, भिटारी, मलथुआ, दमरास आदि गांवों की आपूर्ति रविवार रात बाधित रही। सरावन में भी आंधी से 33 हजार बिजली लाइन के तार टूटने से बिजली आपूर्ति बंद है।

डकोर क्षेत्र में आंधी से टूटा विद्युत पोल

डकोर क्षेत्र में आंधी से टूटा विद्युत पोल- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed