{"_id":"5f62602e8ebc3e1246336f4e","slug":"kantenar-mein-peechhe-se-ghusa-dampar-chaalak-samet-chaar-ghaayal-orai-news-knp583063794","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में पीछे से घुसा डंपर, चालक समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर में पीछे से घुसा डंपर, चालक समेत चार घायल
विज्ञापन
हाईवे पर खड़ा क्षतिग्रस्त डंपर।
- फोटो : ORAI
एट(उरई)। हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रहे कंटेनर के चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा डंपर उसमें घुस गया। चालक और महिला सहित दो सवारियां डंपर की केबिन में फंसकर घायल हो गईं। हादसे से हड़कंप मच गया। पुलिस ने केबिन में फंसे चालक और सवारियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हाईवे की एंबुलेंस से इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने से डॉक्टरों ने झांसी के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर दोनों तरफ जाम लग गया। पुलिस ने हाईवे से क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त डंपर को हटवाकर यातायात बहाल कराया। कंटेनर चालक मौके से भाग गया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर कोटरा ओवरब्रिज के नजदीक उरई से झांसी की ओर जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे डंपर कंटेनर में पीछे से घुस गया। चालक रमेश निषाद (45 )पुत्र परमू लाल निवासी बड़ागांव झांसी, तुनइया (50 )पुत्र बंटे लाल निवासी घाटमपुर, गीता देवी (35) पत्नी शम्मी निवासी घाटमपुर और 70 वर्षीय वृद्ध डंपर के केबिन में फंसने से घायल हो गए। हादसा होते ही हाईवे पर चीख पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डंपर की केबिन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर हाईवे की एंबुलेंस से डॉक्टर अफजल खान की देखरेख में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चारों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने झांसी के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
पुलिस ने टोल प्लाजा की क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहन को साइड में लगवा कर यातायात बहाल कराया। वहीं मौके का फायदा उठाकर चालक कंटेनर लेकर भाग गया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार का कहना है कि टक्कर लगने वाले कंटेनर की खोज की जा रही है। घायलों के परिजनों को भी सूचना भेजी जा रही है। हादसे के बाद लगे जाम को पुलिस एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुलवा सकी।