{"_id":"6ab6c893117810d3160933bd","slug":"government-should-provide-loan-waivers-and-additional-relief-to-bundelkhand-tikait-orai-news-c-224-1-ori1005-150262-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड को कर्जमाफी और अतिरिक्त राहत दे सरकार : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड को कर्जमाफी और अतिरिक्त राहत दे सरकार : टिकैत
विज्ञापन
फोटो-24-किसान पंचायत में मौजूद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बल
उरई। भारतीय किसान यूनियन की किसान पंचायत शुक्रवार को राठ रोड स्थित गल्ला मंडी में हुई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुंदेलखंड के किसानों के लिए अलग विशेष पैकेज, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत और किसानों की कर्जमाफी की मांग उठाई।
राकेश टिकैत ने कहा कि बुंदेलखंड लंबे समय से प्राकृतिक आपदाओं और कृषि संकट से जूझ रहा है। फसल व अन्य नुकसान का किसानों को समुचित लाभ नहीं मिलने से क्षेत्र में पलायन की स्थिति बन रही है। उन्होंने किसानों को निर्बाध और सस्ती बिजली उपलब्ध कराने की मांग करते हुए बिजली व्यवस्था के निजीकरण का विरोध किया। कहा कि बिजली निजी हाथों में जाने से किसानों की लागत बढ़ सकती है, जिसका सीधा असर खेती पर पड़ेगा।
उन्होंने पूरे देश के साथ बुंदेलखंड में जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की मांग भी रखी। अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापारिक समझौते को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे प्रावधानों पर पुनर्विचार होना चाहिए, जिनसे भारतीय कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
पंचायत में टिकैत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग को लेकर भी आरोप लगाए। उन्होंने देश में वोटों की चोरी होने और चुनाव आयोग के सरकार के इशारे पर काम करने का दावा किया। साथ ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से चुनाव को लेकर उठाए गए आरोपों का समर्थन किया।
हालांकि, उन्होंने कहा कि वह स्वयं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और भारतीय किसान यूनियन किसी राजनीतिक दल का समर्थन भी नहीं करेगी। जनता अपने स्तर पर स्वतंत्र निर्णय लेगी। उन्होंने युवाओं से बदलाव के लिए आगे आने का आह्वान किया।
टिकैत ने 2020-21 के किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय उठाई गई कई मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के मुद्दों को लेकर सरकार को लगातार चेतावनी दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर विभिन्न जिलों में आंदोलन जारी रखा जाएगा।
पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र निरंजन और पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश राजपूत ने भी विचार रखे। बुंदेलखंड के अलावा अन्य जिलों से भी किसान पंचायत में पहुंचे। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी रही और उन्होंने नारेबाजी कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। पंचायत के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा को किसानों ने ज्ञापन सौंपा।