फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun Rain wreaks havoc in Kalpi dilapidated house collapses household belongings buried under debris

जालौन: कालपी में बारिश का कहर, भरभराकर गिरा जर्जर मकान, मलबे में दबी गृहस्थी, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Sat, 26 Sep 2026 11:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 26 Sep 2026 11:38 AM IST
सार

Jalaun News: कालपी कस्बे अंतर्गत काजीपुरा मोहल्ले में शनिवार सुबह लगातार हो रही बारिश के कारण एक पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के मलबे में दबकर गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के लोग बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Jalaun Rain wreaks havoc in Kalpi dilapidated house collapses household belongings buried under debris
भरभराकर गिरा जर्जर मकान - फोटो : amar ujala

विस्तार

जालौन जिले के कालपी कस्बे में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे नगर के काजीपुरा मोहल्ले में एक पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान के मलबे में घर में रखा गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। हादसे के समय परिवार के लोग आसपास थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

काजीपुरा मोहल्ला निवासी संतोष विश्वकर्मा का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश के बीच सिर से छत छिन जाने के कारण परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

विज्ञापन

आर्थिक सहायता और रहने की व्यवस्था कराने की मांग
मकान गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में मदद की। घटना के बाद मोहल्ले में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की स्थिति का तत्काल संज्ञान लेकर आर्थिक सहायता और रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में परिवार को तत्काल मदद की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed