फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jhansi-Kanpur highway is two km long jam

Jalaun News: झांसी-कानपुर हाईवे दो किमी. लंबा जाम

Sat, 31 May 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Jhansi-Kanpur highway is two km long jam
उरई। कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर किए गए सुरक्षा इंतजामों और रूट डायवर्जन का असर जालौन में भी दिखाई दिया। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर करीब 2 बजे तक कानपुर-झांसी हाईवे पर जाम लगा रहा। गोविंदम रेस्टोरेंट से लेकर रेलवे ओवरब्रिज तक करीब दो किलोमीटर के दायरे में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे के जाम से बचने के प्रयास में कई छोटे वाहन चालक डिवाइडर पार कर दूसरी साइड पर चढ़ गए। इससे यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। जाम में फंसे लोग भीषण गर्मी के चलते पसीने से तरबतर दिखे। जाम की वजह से झांसी की ओर से आने वाले वाहनों की लंबी कतारें शहर के मुख्य मार्गों पर लग गईं। यातायात पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में लगातार जुटी रही, लेकिन दबाव अधिक होने के कारण व्यवस्था पटरी से उतर गई। दोपहर करीब दो बजे के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन





शहर के अंदर सुबह आठ बजे से लेकर रात दस बजे तक नहीं घुस सकेंगे भारी वाहन
उरई। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने को लेकर आदेश जारी किया है। इसमें शहर के अंदर सुबह आठ बजे से रात्रि दस बजे तक भारी व्यवसायिक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। डीएम की अनुमति से दोपहर एक बजे से तीन बजे तक पेट्रोलियम टैंकर, इकलासपुरा चौराहे से कालपी स्टैंड तक रेलवे स्टेशन से टाउनहॉल तक, झांसी चुंगी से इलाहाबाद बैंक तक जा सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed