फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Good leadership is needed for the development of the area

जालौन ः क्षेत्र के विकास के लिए अच्छे नेतृत्व की जरूरत

Sun, 20 Sep 2020 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Jalaun: Good leadership is needed for the development of the area
माधौगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माधौगढ़। विश्वनाथ जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब तक क्षेत्र का अच्छा नेतृत्व नहीं होगा, तब तक क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता। इसलिए जनता दल पार्टी को मजबूत करें, तब कहीं सरकार से अपने हिस्सेदारी ली जा सकती है। उक्त बात बुंदेलखंड पैलेस के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड आज भी पिछड़ा है। इसलिए सभी समाज के लोग एकजुट होकर जनता दल पार्टी को मजबूत करें। जो लोगों के हक के लिए लड़ सके। भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि किसान आत्महत्या कर रहा है। देश का प्रधानमंत्री लाखों की कीमत के चश्मा, सूट, बूट, पहनकर भाषण दे रहे है। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। इसलिए संगठन को मजबूत करना है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि जिस दिन बराहरी से बोलना, चलना, लड़ना सीख जाओगे। अन्य जिलों की तरह विकास में आगे बढ सकोगे। इस दौरान विजय शंकर सिंह, अजीज अहमद, अंकुर श्रीवास्तव, सौरभ, राजन सिंह, राजो खान, रामकुमार, रामू भदौरिया, गौरव सिहं, राजवीर सिंह, लोकेंद्र, अयोध्या सिंह, शिववालक, लखपत भदौरिया, मोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed