फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Instructions given for publicity of Lok Adalat

Jalaun News: लोक अदालत के प्रचार प्रसार के दिए निर्देश

Tue, 25 Feb 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 25 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Instructions given for publicity of Lok Adalat
उरई। आठ मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व एडीजे राजीव सरन ने विकास विभाग, श्रम रोजगार, डूडा, नेडा एवं आजीविका मिशन आदि विभिन्न विभागोें के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रतिदिन जन-जन तक प्रचार-प्रसार के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गठित स्वयं सहायता समूहों एवं फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा पोस्टर पंपलेट्स लोगों में वितरित करवाए जाए। इस दौरान डीसी एनआरएलएम धर्मेंद्र जैन, नेडा विभाग से विजय सिंह, डूडा विभाग से नारायण दास व सुशील कुमार, मनरेगा से मनीष कुमार आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन



नए सॉफ्टवेयर पर वाहनों का पंजीकरण करने के निर्देश
उरई। एआरटीओ कार्यालय में वाहन विक्रेताओं की बैठक हुई। एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन सुरेश कुमार ने कहा कि डीलरों से डीलर प्वाइंट पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। इसके लिए नया वाहन सॉफ्वेयर बनाया है। उन्होंने नए सॉफ्टवेयर को संचालन के बारे में बताया। कहा कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही वाहन सौंपे। उन्होंने लंबित मामलों को सात दिन में निस्तारित करने की बात कही। कहा कि नए नियमों का पालन न करने पर केंद्रीय मोटर यान नियमावली का उल्लंघन मानते हुए जारी किए गए ट्रेड सर्टिफिकेट के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed