{"_id":"663fbb8de3eaac9794021364","slug":"illegal-arms-factory-busted-three-arrested-orai-news-c-224-1-ori1001-114600-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Sun, 12 May 2024 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 12 May 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
उरई। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सक्रिय है। शुक्रवार रात टीम ने जंगल में चल रही अवैध तमंचा फैक्टरी पकड़कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से भारी मात्रा में अवैध असलहे बरामद हुए हैं।
पुलिस सभागार में खुलासा करते हुए सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि कोटरा थाना क्षेत्र के करथरा गांव के पास जंगल में बने एक कमरे में अवैध असलहा फैक्टरी संचालित हो रही थी। सूचना पर एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस की टीमों को शुक्रवार की रात छापा मारा, वहां से कालपी कोतवाली क्षेत्र के बैरई गांव निवासी विपिन चौहान, सचिन उर्फ वीर सिंह व चुर्खी थाना क्षेत्र के सतराजू निवासी सतेंद्र सिंह को पकड़ लिया।
फैक्टरी से पुलिस को 32 बोर की 6 पिस्टल, 315 बोर की बंदूक, 315 बोर की पौनिया, 12 बोर की एक पौनिया, 315 बोर के 13 तमंचे, 12 बोर के दस तमंचे, एक अधबना तमंचा, 16 कारतूस 12 बोर व 315 बोर, 8 खोखा व शस्त्र बनाने के उपकरण भारी मात्रा में बरामद हुए।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि पकड़े गए विपिन पर चुर्खी थाना व कल्याणपुर में दो मामलेे, जबकि सचिन पर कालपी, चुर्खी व उरई कोतवाली में तीन मामले दर्ज हैं। सत्येंद्र पर चुर्खी थाने में दो मामले दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि जिन लोगों ने इनसे असलहे खरीदें हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।