फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ias aspirants can join free coaching

आईएएस की तैयारी परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उत्साह

Tue, 18 Jan 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
ias aspirants can join free coaching
उरई। विजन आईएएस नई दिल्ली व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह है। पहले चरण में कुल तीन हजार छात्रों का चयन होना है। इसके लिए सभी केंद्रों में ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। 30 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए कुल आठ केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि विजन आईएएस व जिला प्रशासन की ओर से आईएएस की तैयारियों के लिए मेधावियों की परीक्षा 30 जनवरी को होनी है। इसके लिए 25 जनवरी तक आवेदन मांगे गए है। 26 जनवरी से परीक्षा के प्रवेशपत्र ऑनलाइन परीक्षार्थी अपनी ईमेल आईडी से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 30 जनवरी को पारदर्शिता के साथ की जाएगी। पहले चरण में 300 मेधावियों का चयन होगा। फिर तीन सौ मेधावियों में 50 सर्वश्रेष्ठ मेधावी चयनित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन मेधावियों को विजन आईएएस की ओर से निशुल्क साल भर कोचिंग दी जाएगी। इसका लाभ आर्थिक रुप से कमजोर उन मेधावियों को मिलेगा जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद धन के अभाव में परीक्षा की तैयारियां नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि लिखित परीक्षा के लिए दो परीक्षा केंद्र बढ़ाए गए हैं। उरई तहसील के डीएवी इंटर कालेज व सनातन धर्म इंटर कालेज में 400-400 प्रतिभागी परीक्षा देंगे। सर्वोंदय इंटर कालेज में 300

परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यहां पर 153 छात्रों का आनलाइन पंजीकरण हो चुका है। एमएसवी इंटर कालेज कालपी में 35 बच्चों का, छत्रसाल इंटर कालेज में 110 छात्र, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कोंच में 75 , बुंदेलखंड इंटर कालेज माधौगढ़ में 70, जीआईसी उरई में 30 छात्रों समेत अब तक 1246 बच्चों का पंजीकरण हो चुका है। कुल तीन हजार पंजीकरण होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed