फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   hospital,CHC,covid 19,phc,vaccinated

न परेशान हो न घबराओ, बस टीकाकरण कराओ

Sun, 13 Jun 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
hospital,CHC,covid 19,phc,vaccinated
कोंच। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से परेशान सरकार अब संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारी में है। इसके लिए स्वास्थ्य अधिकारियों का पूरा जोर टीकाकरण पर है। टीमें घर-घर जाकर ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रही हैं। इन प्रयासों का असर भी दिखने लगा है। कोंच तहसील के ग्रामीण अंचलों में अब तक 45 वर्ष से अधिक के 40 फीसदी लोग टीकाकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन

पिंडारी पीएचसी प्रभारी डॉ कमलेश राजपूत ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम बसोब, नरी जैसे गांवों में तो कहीं-कहीं 60 से 75 प्रतिशत तक टीकाकरण हो चुका है। जो ग्रामीण पहले टीका लगवा चुके हैं, वे अब दूसरों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। पहले गांव के अंदर स्वास्थ्य टीम पहुंचने पर लोग घरों में भाग जाते थे। पर अब स्थिति बदली है और पहले टीका लगवा चुके लोगों को पूर्ण स्वस्थ देखकर अन्य लोग भी टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं। नरी गांव के युवा प्रधान सिद्धार्थ ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक करने की शुरुआत उन्होंने अपने घर से की और पिता का टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

गांव के ही बड़े बुजुर्ग यशवंत और भगवान सिंह ने बताया कि टीकाकरण के बाद किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। बस यही बात लोगों के दिलोंदिमाग में बैठाई। लोग स्वयं टीकाकरण के लिए सामने आने लगे। वसोब के प्रधान नंदकिशोर ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने अपने चार-पांच साथियों के साथ पीएचसी जाकर टीकाकरण कराया। फिर अपनी बाइक से लोगों को पीएचसी लेकर जाने लगे। धीरे-धीरे ग्रामीणों को समझ में आने लगा कि टीके का कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं। अब स्थिति यह है कि गांव में ही शिविर लगने लगे हैं। 2500 मतदाताओं में से करीब 1000 से अधिक लोगों के टीका लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed